Breaking News

एलडीए की विश्राम नगर योजना में अगले माह से आवासीय भवनों का पंजीकरण

एलडीए की विश्राम नगर योजना में अगले माह से आवासीय भवनों का पंजीकरण,
देवपुर पारा के कबीर नगर में तैयार हो रहे दुर्बल वर्ग व
एल0आई0जी0  एम0एम0आई0जी0 आवास,
लखनऊ- लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने योजना की समीक्षा कर तैयारी पूरी करने के दिये निर्देश गये,
लखनऊ में आशियाने का सपना देख रहे लोगों के लिए एलडीए ने विश्राम नगर योजना में 2502 आवासीय भवनों का पंजीकरण अगले माह से खोलने जा रहा है। देवपुर पारा के कबीर नगर में ई0डब्ल्यू0एस0, एल0आई0जी0 व एम0एम0आई0जी0 भवन उपलब्ध होंगे। प्राधिकरण  उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक करके योजना को प्रारम्भ करने केस म्बंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। उपाध्यक्ष  ने बताया कि देवपुर पारा के कबीर नगर में प्राधिकरण द्वारा पूर्व में 608 एस0एम0आई0जी0 व 912 एम0आई0जी0 भवन निर्मित भवनो मे में बड़ी संख्या में लोग रह रहे हैं। योजना को विश्राम नगर का नाम दिया गया है।इस योजना में 1832 दुकिबल आयवर्ग, 214 एल0आई0जी0 व 456एम0एम0आई0जी0 श्रेणी के नवीन बहुमंजिला आवासीय भवन निर्मित कियेजा  रहे हैं, जिनका कार्य अंतिम चरण में है। लगभग 32, 55 वर्गमीटर क्षेत्रफल के भवन कम आय वर्ग वाले लोगों के बजट मेंहों गे। यहां बच्चों के लिए पार्क व व्यस्कों के लिए ओपन जिम आदि की सभी सुविधाएं होंगी। भवनों के निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे यहां रहने वाले लोगों को किसी भी तरह की कोई असुविधा नहीं होगी। उपाध्यक्ष ने बताया कि योजना को आम लोगों के लिए जल्द से जल्द खोलने के उद्देश्य से सम्बंधित अधिकारियों के साथ बैठक की गयी। जून, 2025 से भवनों का पंजीकरण खोलने के निर्देश दिये गये हैं, जिसके लिए मई के अंत तक तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी।

दुर्बल आयवर्ग  30 से 32 वर्गमीटर, कुल संख्या 1832 होगे,एलआईजी भवन 45 वर्गमीटर, कुल 214 भवन, एमएमआईजी भवन  55 वर्गमीटर, कुल  456 भवन होगें, अभियंत्रण जोन-3 के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार गुप्ता नेबताया कि योजना में एस0एम0आई0जी0 व एम0आई0जी0 के कुल 1520 भवन निर्मित हैं, जो कि पहले आओ-पहले पाओ योजना के अंतर्गत आवंटित किये जा रहे हैं। इच्छुक लोग एलडीए की वेबसाइट से भवनो को ऑनलाइन बुक करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि एसएमआईजी भवन लगभग 1032 वर्ग फिट का मूल्य  लगभग 33 लाख रूपये है। वहीं, लगभग 977 वर्गफिट क्षेत्रफल का एमआईजी भवन 31 लाख रूपये  है।

About OTNews-Desk

Check Also

फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित,

 फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित, लखनऊ-बेंगलुरु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *