किसान सेवा सहकारी समिति पर निर्धारित मूल्य से अधिक की वसूली,
OTNews-Desk July 22, 2025 टॉप न्यूज़ 6 Views
किसान सेवा सहकारी समिति पर निर्धारित मूल्य से अधिक की वसूली,
पूर्णेन्द्र मिश्रा
सीतापुर-22 जुलाई- यूरिया को लेकर तहसील क्षेत्र में मारामारी का आलम है। जिले और ब्लॉक पर नियुक्त कृषि अधिकारी कुम्भकरणीय नींद सो रहे हैं।
मिश्रित तहसील मुख्यालय स्थित किसान सेवा सहकारी समित लिमिटेड पर आई यूरिया खाद की बोरी लेने के लिए क्षेत्रीय किसान टूट पड़े हैं,जिन लोगों के आधार कार्ड की कॉपी बीते 21 जुलाई को समिति पर प्रभारी अशोक कुमार शुक्ला ने जमा कराने के बाद अधिकांश किसानों का नम्बर आज 12-35 बजे तक नहीं आ पाया था सूचना पाकर मौके पर पहुंचे संवाददाता ने जो नजारा देखा वह काफी चौंकाने वाला था, सोमवार से आधार की कापी जमा करने वाले किसान लाइन में लगकर बारी आने का इंतजार करके गुहार लगा रहे थे वहीं मौके पर खाद बटवाने के लिए बैठे डीसीओ अमित कुमार अवस्थी पीड़ित किसानों की समस्याएं न सुनकर चांव बांव करके अपने चहेतो और दलालों द्वारा भेजे गए कथित किसानों को यूरिया खाद की बोरियां दिलाने में काफी तल्लीनता के साथ लगे हुए थे।मजेदार बात तो यह है कि प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना का लोगों छपी बोरियों पर चंबल फर्टिलाइजर्स एण्ड केमिकल्स लिमिटेड का नाम भी छपा हुआ था जो सम्भवतः उर्वरक निर्माता कंपनी हो सकती है। गौरतलब तो यह भी है कि उक्त यूरिया खाद की बोरियों पर अधिकतम खुदरा बिक्री मूल्य 266 रुपए 50 पैसे छपा था लेकिन किसानों को खुले आम 270 रुपए की उगाही की जा रही थी जिससे स्पष्ट है कि प्रतिबोरी यूरिया पर 3 रुपए 50 पैसे खुले आम अतिरिक्त वसूला जा रहा था। मौके पर स्थिति नियंत्रण हेतु महिला और पुरुष पुलिस कर्मी दोनों ड्यूटी पर लगे थे लेकिन अधिक मूल्य पर दी जा रही खाद के मांमले में मुक दर्शक बनकर पूरी तरह से चुप्पी साधे बैठे थे। समिति पर बंट रही है,समिति केंद्र पर किसानों को खाद तो नहीं मिलरही लेकिन कलाबाजारी जरूर हो रही है। जिले में खाद की हो रही कालाबाजारी की जानकारी जिला व तहसील प्रशासन खोने के बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है-?