छात्रों पर लाठी चार्ज की घटना से राष्ट्रवादी युवा अधिकार मंच,आक्रोशित,शशांक शेखर सिंह
OTNews-Desk September 2, 2025 टॉप न्यूज़, राज्य खबरें 6 Views
छात्रों पर लाठी चार्ज की घटना से राष्ट्रवादी युवा अधिकार मंच,आक्रोर्षित,शशांक शेखर सिंह
सीएम योगी ने सीएम कीकड़ी कार्यवाही सीईओ हटाए गए थाना अध्यक्ष चौकी इंचार्ज सहित अनेको पुलिसकर्मी निलंबित,
लखनऊ राष्ट्रवादी युवा अधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशांक शेखर सिंह पुष्कर ने रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी के छात्रों पर हुये लाठीचार्ज पर घोर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा छात्रों, युवाओं के धैर्य की परीक्षा शासन-प्रशासन न ले अन्यथा परिणाम बहगंभीर होंगे, 20 दिनों से आन्दोलनरत छात्रों की समस्याओं के समाधान के बजाय यूपी पुलिस के बेलगाम सिपाही अपराधियों की तरह बर्बरता पूर्वक छात्रों पर हैवानो की तरह लाठियाँ बरसा रहे थे, जिससे लग रहा था कि कोई छात्र नही बल्कि आंतकवादी है। छात्रों-युवाओं के ऊपर बर्बरता पूर्वक ऐसी घटना की पुनर्रावृत्ति न हो अन्यथा सरकार के ताबूत की अन्तिम कील छात्र और नौजवान ही होगे। सरकार पूॅजीपतियों के बचाव के बजाय छात्र-युवा हित को ध्यान में रखते हुये पारदर्शी एवं निष्पक्ष जाॅच कराये ताकि इस तरीके से छात्रों-नौजवानों के संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन न होने पाये।शशांक शेखर ‘पुष्कर’ ने कहा कि राष्ट्रवादी युवा अधिकार मंच छात्रो, नौजवानों, बेरोजगारों के साथ है, राजनैतिक दल युवाओं के ऊर्जा के दुरूपयोग के अलावा कुछ नहीं है। वर्तमान युवा अन्याय, शोषण उत्पीड़न के विरूद्ध लड़ने में पूर्णरूपेण सक्षम है। जिस तरीके से पूॅजीपतियों के दबाव में आकर स्थानीय पुलिस कर्मियों द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया गया उसके लिए जिले के पुलिस कप्तान पूर्ण रूपसे जवाब देह है। मा0 मुख्यमंत्री द्वारा गठित कमेटी द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी जाॅच कराकर सम्बन्धित पुलिस कर्मियों को पदमुक्त किया जाये, अन्यथा प्रदेश का छात्र एवं युवा सड़को पर उतरने के लिए बाध्य होगा।हालांकि घटना में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेते हुए क्षेत्राधिकारीको हटाने के साथ ही थाना अध्यक्ष चौकी इँचार्ज सहित पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है,संबंधित मामले में आईजी जोन प्रवीण कुमार के द्वारा जांच की जा रही है।