म्यूज़िकल सफर इंडिया’ ने एलजीबीटीक्यू समुदाय को समर्पित सांस्कृतिक कार्यक्रम,
म्यूज़िकल सफर इंडिया’ कार्यक्रम संस्थापक समपना पाठक प्रमुख बिजेन्द्र पाठक ने जीबीटीक्यू समुदाय को समर्पित कार्यक्र कै आयोदन कियाम्यूज़िकल सफर इंडिया’ ने एलजीबीटीक्यू समुदाय के सांस्कृतिक कार्यक्रम कला का प्रदर्शन करती कलाकार,
ब्यूरो राजस्थान
जयपुर-गुलाबी नगरी जयपुर में राष्ट्रीय संस्था ‘म्यूजिकल सफर इंडिया’ द्वारा सांस्कृतिक संगीत कार्यक्रम एलजीबीटीक्यू समुदाय को समर्पित था। कार्यक्रम में विशेष समुदाय के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, बल्कि बैंकॉक और कोलकाता के विभिन्न कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियों से समारोह में चार चांद लगाए। आयोजन समावेशिता, प्रेम और सांस्कृतिक एकता का एक जीवंत उदाहरण बन गया।साइंस पार्क ऑडिटोरियम में आयोजित संगीत समारोह में , कत्थक,लोक नृत्य और बॉलीवुड संगीत के मिश्रण ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। एलजीबीटीक्यू समुदाय के कलाकारों ने प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी कहानियों, भावनाओं और संघर्षों को व्यक्त किया,जो उपस्थित सभी लोगों के दिलों को छू लिया। कार्यक्रम में एलजीबीटीक्यू समुदाय के कलाकार रितिका सिंह, अनन्या शर्मा, आरवी मारवाड़ी ने कला के जरिए सामाजिक स्वीकार्यता और समानता का संदेश दिया। ‘म्यूजिकल सफर इंडिया’ संस्थापक सपना पाठक व प्रोग्राम हेड विजेंद्र पाठक ने बताया कि “हमारा उद्देश्य संगीत के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को एक मंच प्रदान करना है, जहां वे अपनी पहचान को गर्व के साथ व्यक्त कर सकें। आयोजन एलजीबीटीक्यू समुदाय के प्रति समाज में जागरूकता और स्वीकार्यता बढ़ाने की दिशा में एक हत्पूर्ण कदम है। कार्यक्रम के प्रारम्भ मे पहलगाँव आतंकी हमले में शहीद हुए नागरिकों को श्रद्धांजलि दी गयी। तत्पश्चात गणेश वंदना से कार्यक्रम को प्रारम्भ किया गया कार्यक्रम में बॉलीवुड गीतों की शानदार प्रस्तुति हुई, जिसमें सोनउद्दीन सरकार का बंगाली गीत मन मांझी रे, मनीष आर्य का दिल का सूना साज़ आदि गीतों को खूब सराहना प्रापित हुई,। फाउन्डर सपना पाठक, प्रोग्राम हेड विजेन्द्र पाठक, सरंक्षक लकी कपूर, कॉर्डिनेटर रमिता, लॉजिस्टिक्स मैनेजर शम्स वसीम, एक्जिक्टिव सदस्य तनुजा व भानू बंसल ने उपस्थित अतिथियों और कलाकारों का स्वागत किया।कार्यक्रम में सम्मलित कलाकार, जुगल किशोर, विनोद गर्ग, डॉ. ममता शर्मा, अनुराग सिन्हा, स्वीटी, आयुषी कुलश्रेष्ठ, मुकुल कुलश्रेष्ठ, रघुवीर, नेहा शर्मा, चन्द्रकांता, मिलन जोशी, सत्य प्रकाश शर्मा, डी पी माथुर, मुकेश गुप्ता, नवीन कुमार, किशोर क्षत्रिय, नाजुक़ माखीजा, किशन मेघानी, ममता शर्मा आदि रहे। कार्यक्रम में उपस्थित दर्शकों ने सराहनीय पहल की सराहना कर सामाजिक समावेशिता की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास बताया गया। आयोजन न केवल संगीत प्रेमियों के लिए एक यादगार अनुभव रहा, बल्कि सामाजिक बदलाव और समानता के लिए एक मील का पत्थर भी साबित हुआ। ‘म्यूजिकल सफर इंडिया’ भविष्य में ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है।