Breaking News

 मुर्गी फार्म खोलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन,

 मुर्गी फार्म खोलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन,

पूर्णेन्द्र मिश्रा
सीतापुर,18सितम्बर/विकास खण्ड मिश्रित की ग्राम पंचायत इमलिया से होकर गुजरने वाली पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर गाटा संख्या 997 में खोला जा रहा पोल्ट्री फार्म व अण्डा फैक्ट्री से उत्पन्न होने वाली गन्दगी का विरोध करते हुये सैकड़ो ग्रामीणों ने मिश्रित तहसील के उपजिलाधिकारी पंकज कुमार सक्सेना को  ज्ञापन दिया गया, उपजिलाधिकारी ने ग्रामीणों को कोई उचित कार्यवाही करने के बजाय पुलिस व अन्य अधिकारियों को पत्र भेजने की बात कह कर ग्रामीणों को टरकाते हुये चलता कर दिया है। उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि  गांव इमलिया से होकर प्रति वर्ष फाल्गुन मास में 84 कोसीय धार्मिक परिक्रमा मार्ग पर अति प्राचीन बद्री केदारनाथ शिव मंदिर स्थित है,इस मुर्गी- -मुर्गा फार्म और अण्डा फैक्ट्री से फैलने वाली गन्दगी से ग्रामीण क्षेत्र में भयंकर संक्रामक बीमारियों की चपेट में तो आ ही सकते हैं वहीं लोगों की धार्मिक भावनाये भी आहत होंगी। ग्रामीणों का कहना है कि मन्दिर की 200 मीटर की परिधि में मीट मांस व मादक पदार्थों की बिक्री को  सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा प्रतिबंधित किया गया है फिर भी धार्मिक क्षेत्र में परिक्रमा मार्ग के किनारे मुर्गी-मुर्गा फार्म और अण्डा फैक्ट्री का निर्माण किया जा रहा है,ग्रामीण की शिकायत पर उपजिलाधिकारी मिश्रित वह दुष्ट कार्यशैली का टालू रवैया अति निन्दनीय है,, उपजिलाधिकारी की निंदनीय व दूषित कार्य शैली की जिला प्रशासन द्वारा उच्च स्तरीय जांच कराकर कार्यवाही करने की आवश्यकता है ताकि ग्रामीणों और धर्मावलंबियों की भावनाये आहत होने से बच सके अन्यथा उनका आक्रोश आने वाले दिनों में प्रशासन मुसीबत खड़ी कर सकता है,साथ ही इसके धार्मिक परिक्रमा के दौरान फाल्गुन मास में आने वाले परिक्रमार्थी जनों के साथ ही सन्तो,महन्तो,नागा साधुओं, संन्यासियों, मठाधीशों,पीठाधीशों का आक्रोश मिश्रित तहसील प्रशासन के सामने अच्छी खासी मुसीबत खड़ी करके उसे नाको चने चबाने मजबूर कर सकता हैं।

About OTNews-Desk

Check Also

फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित,

 फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित, लखनऊ-बेंगलुरु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *