Breaking News

नाबालिक को 15 दिन बाद भी बरामद नही कर सकी मिश्रित पुलिस,

 नाबालिक को 15 दिन बाद भी बरामद नही कर सकी मिश्रित पुलिस,

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी नाबालिक व भगाने वाला युवक पुलिस गिरफ्त से बाहर,

पूर्णेन्द्र मिश्रा

सीतापुर-20अप्रैल/मिश्रित कोतवाली  क्षेत्र के ग्राम किशुनपुर से बिगत एक पखवरा पूर्व नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर भगा  ले जाने वाले प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज हो  के 15 दिन बाद भी मिश्रित पुलिस द्वारा नाबालिक को  बरामदगी न होने से  परिजनो मे आक्रोश व्याप्त हो रहा  है।

जानकारी के अनुसार मिश्रित कोतवाली क्षेत्र के ग्राम किशुनपुर निवासी एक व्यक्ति की नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में बालिका के पिता व्दारा रिपोर्ट दर्ज कराने के पत्र पर  पुलिस द्वारा 6 अप्रैल को  धारा 137(2) व 87 बी एन एस के तहत मुकदमा दर्ज करने के 15 दिन बीत जाने के बाद भी नाबालिक बालिका की बरामदगी न होना कोतवाली पुलिस के लिये सिरदर्द बनी हुई है।वही पीड़ित का आरोप है कि नामजद रिपोर्ट दर्ज होने के उपरान्त भी आरोपियों को पकड़ कर पुलिस उसकी पुत्री व आरोपी बरामद नहीं कर सकी हैं जिस कारण आरोपी और उनके हिमायती पीड़ित को जान माल की धमकी दे रहे हैं जिससे पीड़ितो कोजान-माल का खतरा निरन्तर बढ़ता जा रहा है पीड़ित के पिता ने जनपद के पुलिस अधीक्षक से आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही कर नाबालिक पुत्री शीघ्र बरामद कराये जाने की मांग की गयी हैं ।

About OTNews-Desk

Check Also

फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित,

 फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित, लखनऊ-बेंगलुरु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *