Breaking News

सुफ्फह कोचिंग सेंटर में अल्पसंख्यक दिवस मनाया गया

सुफ्फह कोचिंग सेंटर में अल्पसंख्यक दिवस मनाया गया

सुफ्ह अल्पसंख्यक दिवस में उपस्थित अतिथि

,
लखनऊः तेलीबाग राजीव नगर स्थित सुफ्फह कोचिंग सेंटर के संस्थापक गोल्ड मेडलिस्ट मौलाना मोहम्मद वसीम ने  अल्पसंख्यक दिवस के अवसर पर  कोचिंग सेंटर आयोजित कार्यक्रम में बच्चो ने अपने अपने विचार को व्यक्त किये, संस्थापक ने कोचिंग के बच्चो को हिन्दी उर्दू तथा अंग्रेजी भाषा को बोलना समझने तथा बच्चों भविष्य को संवारने में लगे हुए है । जिससे कि बच्चे यहाँ से शिक्षा ग्रहण कर के जाय तो अपने भारत देश का नाम रोशन करे ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अवध वृन्दावन डेवलपमेंट एसोशिस्सन के अध्यक्ष एस० के० द्विवेदी को माल्यार्पण कर अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया , एसोशिएसन के अध्यक्ष ने बच्चो के शिक्षा पर प्रकाश डाला तथा होनहार छात्र छात्राओ का मार्ग दर्शन किया ।  विशिष्ठ अतिथि समाज सेवक खरिका वार्ड प्रथम के उपविजेता मोहम्मद शकील को मौलाना मोहम्मद वसीम द्वारा माला पहनाकर अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा समाज सेवक मोहम्मद शकील ने बच्चो को समाज एवं परिवार के बारे में जानकारी देते हुए कहा खूब पढ़ो खूब बढ़ो ,का नारा दिया , अपने वक्तव्य में कहा कि सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा , हम बुलबुले हैं इसकी वह गुलिस्तां हमारा । तथा साथ में अति विशिष्ठ अतिथि मेडो हास्पिटल के संस्थापक एम० डी० डा० जुनेद खाँन तथा साथ में बबलू को समाज सेवक शौकत अली द्वारा माला पहनाकर अंग वस्त्र भेट किया, कार्यक्रम के मुख्य आयोजक सुफ्फह कोचिंग सेंटर के संस्थापक गोल्डमेडिलिस्ट मोलाना मोहम्मद वसीम एवं समाज सेवक हिन्दू मुस्लिम एकता के प्रतीक शौकत अली सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

About OTNews-Desk

Check Also

फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित,

 फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित, लखनऊ-बेंगलुरु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *