Breaking News

चंद्रिका देवी समिति के सदस्यों ने सीएम से की मुलाकात, चंद्रिका देवी कॉरिडोर बनाने की माँग,

चंद्रिका देवी समिति के सदस्यों ने सीएम से की मुलाकात, चंद्रिका देवी कॉरिडोर बनाने की माँग,

 लखनऊ-जिले के बख्शी का तालाब क्षेत्र की प्रसिद्ध सिद्धपीठ माँ चंद्रिका देवी मंदिर में तीर्थ कॉरिडोर निर्माण की मांग को लेकर मंदिर समिति के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  से मुलाकात की गई। भाजपा नेता रामेन्द्र सिंह मोनू  के नेतृत्व में शिष्टाचार भेंट में माँ चंद्रिका देवी मेला समिति के सदस्य रत्नेश प्रताप सिंह चौहान व प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया माँ चंद्रिका देवी मंदिर, कठवारा (बख्शी का तालाब) एक प्राचीन सिद्धपीठ है जहाँ प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु दर्शन करते हैं। बढ़ती भीड़ और तीर्थ महत्ता को देखते हुए काशी-विश्वनाथ धाम की तर्ज पर एक सुव्यवस्थित तीर्थ कॉरिडोर की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि विचार कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। श्रद्धालुओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों में पहल को लेकर उत्साह देखा गया।

About OTNews-Desk

Check Also

फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित,

 फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित, लखनऊ-बेंगलुरु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *