मिश्रित तहसील प्रशासन की निरंकुशता के विरोध में लेखपालों ने चौथे दिन दिया धरना,
OTNews-Desk September 28, 2024 टॉप न्यूज़ 148 Views
मिश्रित तहसील प्रशासन की निरंकुशता के विरोध में लेखपालों ने चौथे दिन दिया धरना,
पूर्णे्न्द्र मिश्रा
सीतापुर -,२८ सितम्बर-उपजिलाधिकारी द्वारा बिगत दिनों निलम्बित की गई महिला लेखपाल ज्योति सिंह की बहाली का प्रकरण दिनों दिन गहराता जा रहा है आक्रोशित लेखपाल निलम्बन वापसी की मांग को लेकर उ० प्र० लेखपाल संघ की उप शाखा मिश्रित के पदाधिकारी और सदस्यो का आज चौथे दिन धरने पर डटे हुये है लेकिन जिले व तहसील प्रशासन के कानों पर जूं तक रेंगती दिखाई नहीं दे रही है। महिला लेखपाल के निलम्बन वापसी की मुख्य मांग सहित अन्य मांगों को लेकर आन्दोलित लेखपालों ने आगामी सोमवार से संघर्ष और कड़ा करने की बात कही है साथ ही आन्दोलन को जिला स्तर तक पर ले जाने की बात कह रहे है। लेखपालो का आरोप है कि महिला लेखपाल ज्योति सिंह को अकारण और बगैर पक्ष जाने तथा उनसे बगैर स्पष्टीकरण लिये तहसील प्रशासन द्वारा निलम्बित किया जाना अति निन्दनीय है। आन्दोलित लेखपालो का कहना है कि जब तक समस्या समाधान नहीं हो जायेगा तब तक संघर्ष जारी रहेगा आगामी सोमवार से आन्दोलन जिला मुख्यालय की तरफ अपना रुख कर देगा। मिश्रित तहसील में मांगों को लेकर संघर्षशील लेखपालों ने बताया कि संगठन के जिला स्तरीय पदाधिकारी मिश्रित तहसील का दौरा करके सारी वस्तुस्थिति जान चुके हैं आगामी सोमवार को जिले पर अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जायेगा फ़िर भी अगर समस्या का समाधान न हुआ तो जिले की अन्य तहसीलों के लेखपाल भी मिश्रित तहसील के संघर्षशील लेखपालों के आन्दोलन में अपनी सहभागिता निभाने के लिये साथ जायेंगे। बताते चलें कि लेखपालों के आन्दोलनरत हो जाने से क्षेत्रीय किसानों के बुरी तरह से बाधित हो रहे हैं। मामले में मिश्रित तहसील प्रशासन का ढुलमुल रवैया लेखपालों के आक्रोश को बढ़ता जा रहा है। चौथे दिन मिश्रित में तहसीलदार कार्यालय के समक्ष लेखपाल उमेश प्रथम व पंकज कुमार, सूरज, संदीप, धीरज कुमार, विकास सिंह, नृपेन्द्र यादव, रविंद्रनाथ, रामकुमार,परिधरा, ज्योतिसिंह, नीतू सिंह राजेश कुमार, आनन्द कुमार सिंह, शिवेन्द्र सिंह, सतेन्द्र कुमार, आलोक तिवारी आदि लेखपाल धरने पर उपस्थित थे।