स्वास्थ्य लीवर स्वस्थ इंडिया थीम पर व्याख्यान हुआ,
OTNews-Desk October 10, 2025 टॉप न्यूज़ 10 Views
स्वास्थ्य लीवर स्वस्थ इंडिया थीम पर व्याख्यान हुआ,
आईआईएम लखनऊ के छात्र – छात्राओं और अधिकारियों, कर्मचारियों को लीवर की जानकारियां दी गई,,
लखनऊ- आईआईएम के अधिकारियों, कर्मचारियों व छात्र – छात्राओं को स्वास्थ के प्रति जागरूक करने सहित लीवर संबंधी बीमारियों की समय लमय पर पहचान और रोकथाम की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सामाजिक संस्था स्पष्ट सोच फाउंडेशन ने मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल साकेत नई दिल्ली के तत्वाधान में देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईआईएम लखनऊ में स्वास्थ्य लीवर हेल्दी इंडिया” थीम पर व्याख्यान सत्र का आयोजन किया गया । आयोजित कार्यक्रम में आईआईएम लखनऊ के निदेशक, डीन व आईआईएम चिकित्सालय के आरएमओ सहित आईआईएम के छात्र – छात्राओं एवं कर्मचारियों ने सम्मिलित होकर लीवर संबंधित जानकारियाँ प्राप्त की गई । कार्यक्रम में मैक्स चिकित्सालय नई दिल्ली साकेत के डॉ० विपुल गौतम डीएम गैस्ट्रोलॉजी ने विषय विशेषज्ञ के रूप में व्याख्यान प्रस्तुत किया । उन्होंने लीवर स्वास्थ्य, रोगों की पहचान, बचाव एवं उपचार की नवीनतम विधियों पर विस्तृत जानकारी दी गयी ।