Breaking News

एलडीए वीसी प्रथमेश की नोएडा,चंडीगढ़ के अवैध निर्माणों की होगी जांच, सामने आएगी हकीकत.

एलडीए वीसी प्रथमेश की नोएडा,चंडीगढ़ के अवैध निर्माणों की होगी जांच, सामने आएगी हकीकत.

लखनऊ, 06 जून 2025-लखनऊ विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार 2016 बैच के आईएएस  की नॉएडा और चंडीगढ़ स्थित सम्पत्ति के अवैध निर्माण होने या न होने के मामले की जांच कराने के लिए जनसुनवाई शिकायत प्रणाली सीपीजीआरएएम और आईजीआरएस से शिकायत भेजने की बात सामने आई है l  प्रथमेश द्वारा स्वयं की बिल्डिंग में भवन निर्माण से जुड़े केंद्र और राज्य सरकारों के मानकों के पालन करने अथवा नहीं करने की हकीकत आम जनता के सामने लाने के लिए सूचना का अधिकार ( RTI ) के आरटीआई के अनेको पत्र कई कार्यालयों में भेजे जाने की बात भी सामने आ रही है l

देश की जानी-मानी समाजसेविका और आरटीआई एक्टिविस्ट उर्वशी शर्मा ने बताया है कि  प्रथमेश कुमार की B-148, सेक्टर 92, नॉएडा गौतमबुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश स्थित 250 बर्ग मीटर में बेसमेंट के साथ बनी 3 मंजिला कोठी और चंडीगढ़ के सेक्टर 35 D स्थित प्लाट संख्या 3091 पर 344 वर्ग गज में बनी कोठी में हुए निर्माणों की केंद्र और राज्य सरकारों के मानकों की प्राथमिक जांच कराने के उद्देश्य से CPGRAMS,IGRS और ईमेल आदि माध्यमों से शिकायतें भेज रहीं हैं और कई विभागों को सूचनाधिकार अघिनियम के पत्र प्रेषित किये जा  रहे हैं l

उर्वशी ने बताया कि प्रथमेश द्वारा स्वयं के भवन निर्माण से जुड़े केंद्र और राज्य सरकारों के मानकों का अक्षरशः पालन किया जाना उनका नैतिक, प्रशासनिक और विधिक दायित्व है और यदि उनकी इन दो बिल्डिंग्स की शिकायतों पर हुई प्राथमिक जांचों की रिपोर्टों और आरटीआई उत्तरों में प्रथमेश द्वारा अपनी स्वयं की बिल्डिंग्स में भवन निर्माण से जुड़े केंद्र और राज्य सरकारों के मानकों के अक्षरशः पालन के सम्बन्ध में रत्ती भर भी विरोधाभास सामने आया तो वे इस आधार पर उक्त बिल्डिंग्स के खिलाफ और आईएएस अधिकारी प्रथमेश कुमार के खिलाफ प्रशासनिक और विधिक कार्यवाहियां कराने के लिए सक्षम फोरम्स मे विषय को रखा जाएगा l

About OTNews-Desk

Check Also

फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित,

 फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित, लखनऊ-बेंगलुरु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *