Breaking News

एलडीए ने सैरपुर व दुबग्गा में 07 अवैध प्लाटिंग पर चलाया बुलडोजर

एलडीए ने सैरपुर व दुबग्गा में 07 अवैध प्लाटिंग पर
चलाया बुलडोजर
लखनऊ-लखनऊ विकास प्राधिकरण  प्रवर्तन जोन-4 की जोनल अधिकारी संगीता राघव ने बताया कि
प्रभव कुमार, अमूल यादव व अन्य द्वारा सैरपुर के पलहरी गांव में मुबाकरपुर चौराहे के पास लगभग 30 बीघा क्षेत्रफल में अनाधिकृत  प्लाटिंग कर विकसित की जा रही  अवैध कालोनी इसी क्रम मे मो0 इमरान, मो0 जुबेर व अन्य द्वारा सैरपुर की प्रसाद कालोनी
में 10-10 बीघा क्षेत्रफल में अवैध  प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया गया।
जोन-7 के जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह ने बताया कि दुबग्गा थानाक्षेत्र के ग्राम- कुसमोरा हलवापुर में कल्लू प्रधान द्वारा लगभग 2500 वर्गमीटर, अनीफ द्वारा दो स्थानों पर लगभग 3000 वर्गमीटर और अब्दुल सिटी द्वारा लगभग 12,500 वर्गमीटर क्षेत्रफल में अनाधिकृत प्लाटिंग व अवैध कालोनी को प्रवर्तन टीम द्वारा ध्वस्त कर दिया गया।

About OTNews-Desk

Check Also

फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित,

 फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित, लखनऊ-बेंगलुरु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *