एलडीए ने 03 अवैध प्लाटिंग पर चलाया बुलडोजर
OTNews-Desk July 25, 2025 टॉप न्यूज़ 9 Views
एलडीए ने 03 अवैध प्लाटिंग पर चलाया बुलडोजर
लखनऊ-लखनऊ विकास प्राधिकरण प्रवर्तन टीम द्वारा गोसाईंगंज क्षेत्र में 03 अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाकर अनाधिकृत प्लाटिंग की सड़क,नाली, बाउन्ड्रीवॉल, साइट ऑफिस आदि को ध्वस्त कर दिया गया।
प्रवर्तन जोन-2 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि बृजेन्द्र वर्मा उर्फ कल्लू नेता व अन्य द्वारा गोसाईंगंज के मोहारी कला में न्यू जेल रोड पर नवीन मण्डी स्थल के पास लगभग 16 बीघे में अनाधिकृत प्लाटिंग पर ध्वस्तीकरण ककी कार्रवाई की गई
प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी प्रभाकर सिंह ने बताया किभारत कुमार, वरदानी व दिनेश द्वारा गोसाईंगंज के ग्राम-सेमनापुर में 02 बीघे में अवैध प्लाटिंग का कार्य,सेमनापुर मे रमेश कुमार शुक्ला व अन्य द्वारा 08 बीघा क्षेत्रफल में अवैध प्लाटिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गयी।