Breaking News

वीसी को शिकायत पत्र देने के बाद भी अवैध निर्माण पर  कार्यवाही नही,

वीसी को शिकायत पत्र देने के बाद भी अवैध निर्माण पर  कार्यवाही नही,

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अवैध निर्माण पर कड़ी कार्यवाही तथा लखनऊ विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देशों के बाद भी प्राधिकरण  प्रवर्तन जोन 7 के अंतर्गत..थाना बाजारखाला क्षेत्र के वत्सला अस्पताल के सामने,बिना मानचित्र के निर्माणाधीन अवैध निर्माण के मामले में दिनांक. 24 अप्रैल 2026 को शिकायत पत्र देने के बाद भी  अनधिकृत निर्माण के संरक्षणदाता क्षेत्रीय अधिकारी का कहना है कि मुझे कोई शिकायती पत्र नहीं मिला आखिर उपाध्यक्ष के नाम से दिए गया पत्र क्या आसमान निगल गया या ज़मीन खा गई,या फिर किसी कचरे के डब्बे मे डालकर मामले की अंत्येष्टि कर अनधिकृत निर्माण क्षेत्रीय अधिकारियों द्वारा अनुवरत करवाया जा रहा है करवाया जा है-?

यह कोई प्राधिकरण में तैनात अधिकारियों के लिए कोई नई बात नहीं है या तो यहां आम बात है!

हालांकि शिकायत पत्रों के काउंटर बनाए गए हैं,लेकिन शायद उसे गंभीरता से लेने के निर्देश नहीं दिए गए!

शिकायत पत्र के अलावा अवैध निर्माण की शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर करने के बाद भी वर्तमान में तैनात अवर अभियंता अंगद सिंह के द्वारा कार्यवाही नहीं की गई !अब देखने वाली बात यह होगी कि क्षेत्रीय अधिकारी अवैध निर्माण पर कब कार्यवाही करते हैं?

👉क्या अवैध निर्माण सील किया जाएगा?

👉क्या LDA वीसी को संबोधित शिकायत पत्र पर की जा रही अनदेखी को गंभीरता से लेंगे? या बेलगाम अवैध निर्माण के संरक्षणदाता अवर अभियंता अवैध निर्माण करवाते रहेंगे-?

About OTNews-Desk

Check Also

फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित,

 फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित, लखनऊ-बेंगलुरु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *