एलडीए अधिकारियों के संरक्षण मे पूर्ण हो रहा अवैध निर्माण,
👉जोनल अधिकारी अतुल कृष्ण ने कहा शिकायत पर नहीं मर्जी से करूंगा कार्यवाही,
👉अवैध निर्माण की मुख्यमंत्री से हुई शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात अनु सचिव ने आरोपितो को ही सौंप दी जांच-?
लखनऊ-उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भ्रष्टाचार व अवैध निर्माण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश के बाद भी प्रवर्तन में तैनात जोनल अधिकारी अवर अभियंता सहायक अभियंता के द्वारा अनाधिकृत निर्माण पर कार्रवाई न करके पूर्ण करवा दिया जाता है।
लखनऊ विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन जोन 4 मे बड़े पैमाने पर हो रहे अनाधिकृत निर्माणों के मामले में पूछने पर जोनल अधिकारी अतुल कृष्ण ने कहा प्राधिकरण उपाध्यक्ष का निर्देश है कि अवैध निर्माण की शिकायत पर कार्यवाही न करके जोनल व जेई एई अपनी मर्जी से अवैध निर्माणों पर कार्यवाही करें उसी के चलते अवैध निर्माण के संरक्षणदाता अवर अभियंता ओमपाल तथा सहायक अभियंता अंगद सिंह के द्वारा जुबेर अहमद के द्वारा बनवाए जा रहे अवैध निर्माण को पूर्ण करवाया जा रहा है।हालांकि अंगद के कार्यकलापों की कोई नई कहानी नहीं है इससे पूर्व प्रवर्तन जोन 7 में तैनाती के दौरान बड़े पैमाने पर अवैध निर्माणों को संरक्षण देकर पूर्ण करवाया गया।वहीं उक्त क्षेत्र में यादव चौराहा स्थित अमरावती गेट के पास तथा महर्षि विश्वविद्यालय के सामने हो रहे हैं अनाधिकृत मार्ग पर कोई कार्रवाई नहीं की गई बजाना अधिकृत निर्माण को पूर्ण करवाया जा रहा क्रमशः आगे۔۔۔۔۔۔