Breaking News

सील करने वाले जेई प्रमोद विवेक ने अवैध निर्माण को पूर्ण करवाया,

सील करने वाले जेई प्रमोद विवेक ने अवैध निर्माण को पूर्ण करवाया,

👉सील में डील का कार्य करते हैं जेई एई, जोनल देते है संरक्षण,
लखनऊ-उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के निर्देशों के बाद भी भ्रष्टाचार युक्त  लखनऊ विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन जोन क्षेत्रो में तैनात अवर अभियंता सहायक अभियंता तथा जोनल अधिकारी कार्रवाई के नाम पर बड़े पैमाने पर संरक्षण देकर अवैध निर्माण पूर्ण करवाए जाते हैं। जानकारी के अनुसार प्राधिकरण के जोन 7 के थाना ठाकुरगंज क्षेत्र के मेंहदीघाट (बंधे का पुल) के निकट में प्राधिकरण से बिना मानचित्र स्वीकृत कराए  विशाल अनाधिकृत बहुमंजिला आलीशान इमारत,तत्कालीन अवर अभियंता प्रमोद पांडेय व विवेक पटेल के द्वारा सील करने के बाद उक्त दोनों अवर अभियंताओं तथा निर्माण कर्ता की दूरभि संधि के चलते अनधिकृत निर्माण की सील तोड़कर निर्माण पूर्ण करवा दिया गया,पूर्व और वर्तमान अवर व सहायक अभियंता के द्वारा आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गयी।वही शिकायतकर्ता द्वारा अवैध निर्माण व इससे जुड़े भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ शासन,प्रशासन पत्र देने के बाद  कार्यवाही की मांग की गई है।
हालांकि पूर्व  अधिकारियों ने अवैध निर्माण व निर्माणकर्ता को बचाने के लिए अवैध निर्माण  कंपाउंडिंग कराई जा रही है-?
वही सूत्र बताते हैं कि कंपाउंडिंग का तो सिर्फ बहाना था,असल में अवैध निर्माण को बचाना था।
शिकायतकर्ता की शिकायत के बाद एक बार चर्चा में आई ये इमारत।
अब क्या होगी कार्यवाही?यह फिर कंपाउंडिंग के नाम पर इसे भी अध्यासित करा दिया जाएगा?हालांकि अवैध निर्माण की शिकायत शासन के उच्चाधिकारियों  द्वारा अवैध ना तो अवैध निर्माण पर कोई कार्रवाई की गई और ना ही अवैध निर्माण के संरक्षणदाता  भ्रष्टाचारी अवर अभियंता सहायक के विभिनता तथा जोनल अधिकारी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही नहीं की गयी-?

About OTNews-Desk

Check Also

फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित,

 फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित, लखनऊ-बेंगलुरु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *