जेई अंगद ने अवैध निर्माण पर जमाया पैर,पूर्ण हो रहा निर्माण,
OTNews-Desk May 21, 2026 टॉप न्यूज़ 13 Views
जेई अंगद ने अवैध निर्माण पर जमाया पैर,पूर्ण हो रहा निर्माण,
👉आरोपी जेई ने ही शिकायत का फर्जी निस्तारण किया,
लखनऊ-लखनऊ विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन जोन 7 में तैनात प्रभावशाली अवर अभियंता अंगद सिंह ने अनधिकृत निर्माण के निर्माणकर्ता से दूरभि संधि करके निर्माण को पूर्ण करने के लिए पैर जमा दिए गये।
जानकारी के अनुसार प्रवर्तन जोन 7 के अंतर्गत बाजार खाला थाना क्षेत्र के वत्सला हॉस्पिटल के सामने अशरफाबाद में अनाधिकृत निर्माण के मामले की सीएम योगी के लोकप्रिय आईजीआरएस पोर्टल पर 5 मई 2025 को की गई शिकायत का फर्जी निस्तारण कर प्रभावशाली अवर अभियंता अंगद सिंह के द्वारा अनाधिकृत निर्माण पूर्ण करवाया जा रहा है|संबंधित मामले में उपाध्यक्ष लखनऊ विकास प्राधिकरण को पत्र देने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई,अनधिकृत निर्माण पर कार्यवाही न होने के मामले में जोनल अधिकारी प्रभाकर सिंह ने बताया कि अनाधिकृत निर्माण पर कड़ी कार्यवाही किए जाने हेतु संबंधित क्षेत्र के अवर अभियंता को निर्देशित किया गया, लेकिन रामायण की रामलीला में अंगद की तरह अनधिकृत निर्माण पर पैर जमाने वाले अंगद सिंह के आगे तत्कालीन उपाध्यक्ष के आदेश तथा वर्तमान जोनल अधिकारी के निर्देश हवा हवाई साबित हो रहे हैं-? क्रमशः आगे……..