Breaking News

प्रभारी जिलाधिकारी ने बर्मी गौशाला,अमृत सरोवर,अमृत वाटिका के साथ ही विद्यालय का निरीक्षण किया,

मुख्य विकास अधिकारी व प्रभारी जिलाधिकारी ने विद्यालय का भी निरीक्षण किया

 जिलाधिकारी ने बर्मी गौशाला,अमृत सरोवर,अमृत वाटिका के साथ ही विद्यालय का निरीक्षण किया,

पूर्णेन्द्र मिश्रा
सीतापुर- 19 अगस्त 25, मुख्य विकास अधिकारी एवं प्रभारी जिलाधिकारी श्रीमती प्रणता ऐश्वर्या द्वारा मिश्रित तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस संपन्न होने के बाद  मिश्रित ब्लॉक की ग्राम पंचायत बर्मी की अस्थाई गौशाला,अमृत सरोवर,अमृत वाटिका तथा प्राथमिक विद्यालय के आकस्मिक निरीक्षण के अवसर पर जिला विकास अधिकारी सन्तोष नारायण गुप्त,खण्ड विकास अधिकारी सुनील कुमार कौशल, ग्राम पंचायत के सचिव ग्राम प्रधान और पशु पालन विभाग के कार्मी उपस्थित रथे,। गौशाला में निरीक्षण के दौरान सीडीओ/प्रभारी जिलाधिकारी ने पशुओं की टैगिंग शत् प्रतिशत करने के साथ ही सफाई व्यवस्था को और  बेहतर करने के निर्देश दिये। उन्होंने अमृत सरोवर की तारीफ की तथा आने वाले लोगों द्वारा फैलाई जा रही गंदगी को रोकने हेतु जगह-जगह पर कूड़ेदान रखने,स्वच्छता जागरुकता वाली वाॅल राइटिंग कराने तथा आवश्यकता पड़ने पर फाइन लगाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने अमृत सरोवर में ओपन जिम की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। विद्यालय निरीक्षण के दौरान न केवल अवसंरचनात्मक सुविधाओं की व्यवस्था देखी गई बल्कि बच्चों से उनके पठन-पाठन की व्यवस्था का अनुश्रवण किया तथा उन्होंने स्वयं ब्लैक बोर्ड पर बच्चों को गणित,अंग्रेजी और हिंदी के सवाल देकर उनके शिक्षा स्तर की जांच की और सही जवाब देने वाले बच्चों को फल देकर प्रोत्साहित किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि बच्चों को दी जा रही शिक्षा के स्तर में सुधार से कोई समझौता नहीं किया जा सकता,बड़ी संख्या में बच्चों ने उनके साथ अपनी जानकारी को साझा की गई। जिले की एक आला मुखिया को अपने बीच पाकर विद्यालय के बच्चे काफी प्रसन्न दिखाई दिये।9

About OTNews-Desk

Check Also

फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित,

 फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित, लखनऊ-बेंगलुरु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *