एलडीए के प्रवर्तन मे तैनत नगर निकाय के प्रमोटी एई संजय के संरक्षण में हो रहे अवैध निर्माण,

शिकायतों के बाद भी जोनल अधिकारी नहीं करते हैं सीलिंग की कार्यवाही,
लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार मुक्त सरकार होने का दावा कर रहे हैं वहींउन्हीं के विभाग व उनके आवास से चंद कदम दूरी पर लखनऊ विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन क्षेत्र में भ्रष्टाचारी अवर व सहायक अभियंताओं का बोलबाला हैजो अवैध निर्माण कर्ताओं से दूरभि सन्धि करके खुले आम अवैध निर्माण करवाते हैं इतना ही नहीं यदि कोई आइजीआरएस पोर्टल आदि पर शिकायत आदि को प्राधिकरण के उच्चाधिकारी आरोपित अवर व सहायक अभियंता को जांच देकर सुसंगत धाराओं का उल्लेख करके फर्जी निस्तारण भी कर दिया जाता है,प्राधिकरण में तैनात होने वाले प्रत्येक उपाध्यक्ष के द्वारा अवैध निर्माणों पर कड़ी कार्यवाही के नित्य नए फरमान जारी करते हैं,जो नया नाई बाँस की नहन्नी जैसे कहावत प्रतीत हो रही है।और अवैध निर्माणों पर कोई भी प्रभावी कार्यवाही नहीं होती है।
लखनऊ विकास प्राधिकरण में नगर निकाय श्रेणी के प्रभावशाली धन कुबेर पूर्व अवर अभियंता व वर्तमान सहायक अभियंता संजय शुक्ला का दो बार गैर जनपदों में तबादला होने के बाद भी शासन में बैठा कौन भ्रष्टाचारियों का हिमायती अधिकारी बार-बार श्री शुक्ला की लखनऊ विकास प्राधिकरण में तैनाती दिलवा रहा है जो जांच का अति गंभीर विषय है है,विदित हो कि नगर निकाय श्रेणी के जेई व वर्तमान एई संजय शुक्ला की प्राधिकरण के प्रवर्तन जोन क्षेत्र में तैनाती के दौरान बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण संरक्षण देकर करवाए जा रहे है,विगत माह प्रभावशाली तत्कालीन अवर अभियंता संजय शुक्ला का वाराणसी प्राधिकरण में तबादला होने के बाद भी अपने प्रभावशाली श्री शुक्ला के द्वारा एक माह के अंदर पुनः लखनऊ विकास प्राधिकरण में वापसी करके प्रवर्तन में तैनाती प्राप्त की गई,प्रोन्नति प्राप्त की शुक्ल के द्वारा प्राधिकरण के प्रवर्तन जोन 4 में तैनाती पाते ही नवनियुक्त विद्युत यांत्रिक श्रेणी के अवर अभियंता शिवानंद को मोहरा बनाकर एमबी लाल के पीछे नियम विरुद्ध निर्मण को तत्कालीन अवर अभियंता भरत पांडे के द्वारा 23 अगस्त 2024 को सील किया गया था को वर्तमान सहायक अभियंता श्री शुक्ल का संरक्षण प्राप्त होते ही तीसरी मंजिल की स्लेप पड़ गई और नियम विरुद्ध निर्माण अनवर जारी है-?क्रमशः अगले अंक में……
Operation Times News
