Breaking News

एलडीए जेई के संरक्षण में पूर्ण हो रहा अवैध निर्माण,

एलडीए जेई के संरक्षण में पूर्ण हो रहा अवैध निर्माण,

शिकायत के बाद भी वर्तमान में तैनात अवर अभियंता एसके सिंह के द्वारा कार्यवाही न करके पूर्ण करवाया जा रहा अवैध निर्माण

एलडीए के प्रवर्तन में तैनात अवर अभियंता नहीं बनाते सील प्रस्ताव,

अवैध निर्माण की शिकायत के मामले में मूक दर्शक रहते हैं जोनल अधिकारी और हो रहे बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण-?

लखनऊ लखनऊ विकास कार्यक्रम प्रवर्तन जोन तीन के अंतर्गत सिंगार नगर स्थित श्रीनगर में यूनियन बैंक के पास  अंदर पतली गली में जय गुरुदेव आवास के सामने प्राधिकरण नियमों के विपरीत 4 फिट की पतली गली में निर्माणाधीन चार मंजिला निर्माण की आइजीआरएस पोर्टल पर शिकायत के साथ ही लिखित शिकायत के बाद भी वर्तमान में अवैध निर्माणो के संरक्षणदाता प्रभावशाली   अवर अभियंता एसके सिंह के संरक्षण के चलते नोटिस जारी करने के बाद मामले की अंत्येष्ट करने के बाद अवैध निर्माण को पूर्ण करवाया जा रहा है संबंधित मामले में पूँछने पर श्री सिंह ने मौखिक बताया कि उक्त अवैध निर्माण की नोटिस जारी कर दी गई है और प्राधिकर के द्वारा परमिट जारी किया गया है,जब कि शिकायत में अवैध निर्माण की शिकायत की गई है,आखिर प्राधिकरण के द्वारा ऐसा कौन सा परमिट जारी किया गया जिसमें 4 फीट की पतली गली में विशाल चार मंजिला निर्माण कराने की निर्माणकर्ता को अनुमति दी गई,हालांकि उक्त निर्माण श्री सिंह के पूर्व तैनात रहे अवर अभियंताओं के संरक्षण के चलते तीन मंजिला अवैध निर्माण के दौरान कोई कार्यवाही नहीं की गयी,विदित हो कि तत्कालीन उपाध्यक्ष श्री इंद्रमणि त्रिपाठी के द्वारा स्पष्ट निर्देश जारी किया गया था कि नोटिस जारी होने के बाद यदि अवैध निर्माण न रुकने पर 3 दिन के बाद अवैध निर्माण को सील करने का प्रस्ताव संबंधित अवर अभियंता के द्वारा बनाकर विहित प्राधिकारी से अनुमति लेकर सीलिंग की कार्यवाही की  जाय लेकिन एलडीए के प्रवर्तन जोनो में तैनात किसी भी अवर अभियंता के द्वारा उक्त आदेश का पालन न करके अवैध निर्माण खुले आम करवाकर शिकायतों का फर्जी निस्तारण कर दिया जाता है-?लखनऊ विकास प्राधिकरण की सीमा क्षेत्र में हो रहे नियम विरुद्ध निर्माणो को सत प्रतिशत पूर्व व र्तमान में तैनात अवर अभियंताओं के द्वारा संरक्षण देकर करवाया जाता है-?

About OTNews-Desk

Check Also

फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित,

 फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित, लखनऊ-बेंगलुरु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *