हॉफ मैराथन क्रॉस कंट्री कार्यक्रम सम्पन्न,विजेताओं को मिले पुरस्कार,
आ۔सं
लखऊन,चारबाग क्षेत्र स्थित सेवा ग्राम रेलवे कॉलोनी से अमित यादव अधिवक्ता उच्च न्यायालय इलाहाबाद के द्वारा आयोजित हॉफ मैराथन/क्रॉस कंट्री कार्यक्रम में लगभग 300 प्रतिभागियों ने भाग लिया, कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर लखनऊ सुषमा खड्गवाल, सांसद मोहनलालगंज आर0के0 चौधरी, विशिष्ट अतिथि जे0एस0 भाटिया (द्रोणाचार्य विजेता), सचिव जिला एथलेटिक एसोसिएशन सत्येंद्र सिंह, दौड़ के आयोजक बी0एस0 रावत, अजय नरेश यादव आगे अनेकों लोग सम्मिलित हुए,प्रथम रन फॉर राजन हॉफ मैराथन क्रॉस कंट्री कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सामुदायिक खेल भावना को प्रोत्साहित करना था,कार्यक्रम में पुरुष/महिला व किशोर/किशोरी सहित विभिन्न आयु वर्ग के लोगो ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। मैराथन दौड़ का प्रारंभ प्रातः 07:00 बजे हुई, और प्रतिभागियों ने विभिन्न श्रेणियां में भाग लेते हुए 15 किलोमीटर एवं 10 किलोमीटर की दूरी को निर्धारित समय में पूरा करने का संकल्प लिया,कार्यक्रम के दौरान मार्ग पर सम्मिलित लोगो को जलपान और प्राथमिक चिकित्सा की सुविधाएँ भी उपलब्ध कराई गयी, कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर सुषमा खड्गवाल ने उद्बोधन में प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन कर फिटनेस तथा स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा, “इस तरह के आयोजन न केवल समाज को स्वस्थ बनाते हैं बल्कि सभी को एकजुट करते हैं। हॉफ मैराथन में भाग लेने वाले सभी लोगो को शुभकामनाएं देते हुए साहस की सराहना की गई, प्रतियोगी विजेताओं को महापौर खड्गवाल द्वारा सम्मानित करते हुए प्रथम 03 विजेताओं को साइकिल वितरण एवं अन्य श्रेणियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लोगो को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए,कार्यक्रम के आयोजक अधिवक्ता अमित यादव ने सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।
Operation Times News
