Breaking News

नैमिषाराण्य की काली पीठ में देवी भक्तों ने मां धूमावती के किये दर्शन,

नैमिषाराण्य की काली पीठ में देवी भक्तों ने मां धूमावती के किये दर्शन,

पूर्णेन्द्र मिश्रा
सीतापुर-07 अक्टूबर/नवरात्र महापर्व की तृतीया को नैमिषारण्य तीर्थ स्थित कालीपीठ में मां धूमावती के  बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर उन्हें काले तिल की पोटली व नारियल का गोला अर्पित किया। तथा सुहागिनों ने अपने पति की दीर्घायु होने की मां धूमावती से कामना की गयी।
कालीपीठ के पीठाधीश्वर एवं ललिता देवी मंदिर के प्रधान पुजारी गोपाल शास्त्री ने मां धूमावती की मूर्ति पर पड़े पर्दे को हटाकर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां का अभिषेक कर श्रंगार और आरती के बाद दर्शनार्थियों को लिए माता का दरबार लगा दिया गया। देवी भक्तों ने मां धूमावती के दर्शन-पूजन कर सुख, समृद्धि, वैभव, शांति, ऐश्वर्य प्राप्ति की मंगलकामना की गयी,विदित हो कि नवरात्र के दिनों में  माता धूमावती के पट खोले जाते हैं तभी भकतो को उनके दर्शन सम्भव होते हैं। नैमिषारण्य तीर्थ की पावन वसुन्धरा पर स्थित काली पीठ में एक मात्र माता धूमावती का मन्दिर है। कालीपीठ के पीठाधीश्वर गोपाल शास्त्री ने मां की महिमा का गुणगान करते हुए बताया कि दस महाविद्या उग्र देवी धूमावती देवी का स्वरूप विधवा का है,कौवा इनका वाहन है, वह श्वेत वस्त्र धारण किए हुए हैं, खुले केश उनके रूप को और भी भयंकर बना देते हैं। इसी कारण से मां धूमावती के प्रतिदिन दर्शन न करने की परम्परा है। उन्होंने बताया कि मां का स्वरूप कितना ही उग्र क्यों न हो संतान के लिये वह हमेशा ही कल्याणकारी होता है, मां धूमावती के दर्शन-पूजन से अभीष्ट फल की प्राप्ति होती है। नवरात्र के शनिवार को काले कपडे़ में काले तिल मां के चरणों में भेंट कर उनसे मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए आराधना की जाती है। परम्परा है कि सुहागिनें मां धूमावती की मूर्ति का स्पर्श नहीं करती हैं वह केवल दूर से ही मां के दर्शन कर सकती हैं। मां धूमावती के दर्शन से सुहागिनों का सुहाग अमर हो जाता है।

नैमिशारण्य की कली पीठ मेंमां पीतांबरा के दर्शन करते दर्शनार्थी

कालीपीठ मंदिर के संचालक और महन्त पुजारी भाष्कर शास्त्री ने बताया कि मां धूमावती के दर्शन नवरात्र के शनिवार हो ही होते हैं। नवरात्र के शनिवार के अलावा अन्य दिनों में मां धूमावती का दर्शन व पूजन नहीं किया जाता है। जिले में नैमिषारण तीर्थ स्थित कालीपीठ के अलावा मां धूमावती का ये स्वरूप श्रीपीताम्बरा पीठ दतिया (मध्य प्रदेश) में ही है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रसिद्ध दक्षिण मुखी कालीपीठ मंदिर में इस बार नवरात्रि के अवसर पर विशेष पूजन एवं अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है, नवरात्रि के दौरान मां काली की विशेष आराधना की जा रही है।

About OTNews-Desk

Check Also

पचाँग व राशिफल*शनिवार, ०२ मई २०२६*

 पचाँग व राशिफल*शनिवार, ०२ मई २०२६* *सूर्योदय: ~ ०५:५३* *सूर्यास्त: ~ १८:५५* *चन्द्रोदय: ~ १९:३९* …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *