गैस ऐजेंसी संचालक सिलेन्डर की कर रहा कालाबाजारी, उपभोक्ताओं परेशान,,
OTNews-Desk March 13, 2026 टॉप न्यूज़ 49 Views
ऐजेंसी संचालक सिलेन्डर की कर रहा कालाबाजारी, उपभोक्ताओं परेशान,
पूर्णेन्द्र मिश्रा,
सीतापुर-१३ मार्च २६,केंद्र और राज्य सरकार के कार्य निर्देशों के बाद भी मिश्रिख तहसील के नगर में स्थित कनौजिया गैस एजेंसी के द्वारा की जा रही बड़े पैमाने पर गैस सिलेंडर की कालाबाजारी के चलते आम उपभोक्ता परेशान है वही लंबी लाइन लगने के बाद गैस सिलेंडर धारकों को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।
अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध के कारण अफवाहों का बाजार शहर,नगर, कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में गर्म है,जिसका पूरा फायदा पेट्रोलियम कम्पनियां उठा रही है। बताते चलें कि तहसील मुख्यालय वाले मिश्रित तीर्थ नगर मे कनौजिया भारत गैस ऐजेंसी स्थित मालिक और इसके कारिन्दे पूरा फायदा उठा रहे है। बता दें कि इस निरंकुश एजेन्सी संचालक द्वारा एक माह से रसोई गैस की होम डिलवरी पूरी तरह से बन्द कर रखी है और गैस की खुले आम काला बाजारी की जा रही है। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक में गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है उपभोक्ताओं द्वारा बुकिंग कराने के बाद भी होम डिलीवरी सिलेंडर उपभोक्ताओं को नहीं दिए जा रहे हैं, उपभोक्ता जहां त्राहि-त्राहि करने लगे हैं वहीं गैस ऐजेंसी मालिक/डिस्टीब्यूटर पूरा फायदा उठा रहे है कस्बा नगर की भारत गैस एजेन्सी पर सुबह से भूखे प्यासे रहकर सैकड़ो गैस उपभोक्ता लम्बी लाइन मे लग जाते है एजेन्सी संचालक ग्राम आट स्थित गोदाम से एक डीसीएम में मनमाने तरीके से कुछ सिलेण्डर पल्ला झाड़ लेता है दुबारा डिलीवरी नहीं मंगाता सैकड़ो उपभोक्ता सुबह से लाइन में लगने के बाद खाली सिलेन्डर लेकर पुनः अपने घर वापस लौटने को मजबूर हो जाते है, प्रदेश शासन ने एलपीजी आपूर्ति की निगरानी करने के साथ ही जमाखोरी और काला बाजारी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के आदेशो के बाद भी प्रशासन स्तर से कोई कार्रवाई कलाबाजारियों पर नहीं की जा रही है,साथ ही जिलाधिकारी डा० राजा गणपति आर ने जिले में डीजल पेट्रोल और रसोई गैस की कोई कमी न होने की बात कहते हुते उन्होने एलपीजी काला बाजारी करने वाले जमाखोरों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्यवाही की बात भी कही है फिर भी मिश्रित नगर में रसोई गैस की मारा मारी मची हुई है लेकिन तहसील स्तरीय अधिकारी मूक दर्शक बने हुए है।