किसानों ने अनुबंध पत्र पर किये हस्ताक्षर, एलडीए को दिया भूमि का कब्जा,
चंडीगढ़/पंचकुला की तरह विकसित होगी मोहान रोड योजना,
लखनऊ-लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष द्वारा गठित कमेटी ने ग्राम-प्यारेपुर में कैम्प लगाकर 15 किसानों से अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर कराकर कब्जा, 12 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर कब्जा प्राप्त किया गया।
लखनऊ विकास प्राधिकरण की मोहान रोड योजना एजु सिटी की योजना का रास्ता साफ हो गया है। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार द्वारा गठित कमेटी ने ग्राम-प्यारेपुर में कैम्प लगाकर किसानों की सहमति से अनुबंध कराना शुरू कर दिया है। तीन दिनों में 15 किसानों ने अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर कराकर प्राधिकरण को जमीन का कब्जा दिया गया है। 12 हेक्टेयर से अधिक भूमि जुटा ली गयी है।
प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री प्रथमेश ने बताया कि
मोहान रोड योजना के लिए काकोरी के ग्राम-प्यारेपुर व कलियाखेड़ा की कुल 785 एकड़ भूमि पूर्व मे अजिर्त की गयी थी। इसमें प्यारेपुर के किसानों को कलियाखेड़ा की तुलना में कम मुआवजा मिला था, जिसे लेकर किसानों की आपत्ति पर प्राधिकरण बोर्ड बैठक में ग्राम-प्यारेपुर के भू-स्वामियों के लिए प्रतिकर की दर बढ़ाने का प्रस्ताव पारित किया गया है। जिसके आधार पर अब
ग्राम-प्यारेपुर के किसानों को बढ़ी हुयी दर के हिसाब से मुआवजा दिया जा रहा है। अन्य किसान अनुबंध करने के लिए तैयार हो गये हैं। शीघ्र ही अजिर्त भूमि पर भौतिक कब्जा लेते हुए योजना में सड़क, सीवर, जलापूर्ति,
विद्युतिकरण व ड्रेनेज आदि का विकास कार्य शुरू करा दिया जाएगा। जिसके लिए प्रथम चरण में 225 करोड़ रूपये का टेंडर जारी किया गया है। उपाध्यक्ष ने बताया कि मोहान रोड योजना को चंडीगढ़/पंचकुला की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इसमें 111.12 एकड़ क्षेत्रफल में एकल भूखण्ड, 159.52 एकड़ में ग्रुप हाउसिंग, 39.22
एकड़ में व्यवसायिक, 48.13 एकड़ में सामुदायिक केन्द्र, 183.24 एकड़ में सड़कें व 9.28 एकड़ में ट्रांजिट स्पेस एरिया विकसित किया जाएगा। एजुकेशन सिटी के रूप में विकसित की जाने वाली इस योजना में 73.95 एकड़
जमीन शिक्षण संस्थान के लिए आरक्षित की जाएगी, जबकि 159.85 एकड़ जमीन ग्रीन बेल्ट की होगी।
ग्रिड पैटर्न पर विकसित की जाने वाली योजना को आठ सेक्टरों में विभाजित किया जाएगा। प्रत्येक सेक्टर में साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट, सेक्टोरल शाॅपिंग सेंटर एवं वेंडर के लिए प्राविधान होगा। योजना के मध्य में 42 एकड़ का सेंट्रल पार्क बनाया जाएगा। साथ ही लगभग 45,000 वगर्मीटर एरिया में जलाशय विकसित किया जाएगा। मोहान रोड योजना के सभी बड़े चौराहों पर रोटरी विकसित की जाएगी, जिसमें बायीं ओर मुड़ने वाले ट्रैफिक को फ्री-पास दिया जाएगा। योजना में 112.50 वगर्मीटर से 450 वगर्मीटर तक के कुल 2485 भूखण्ड सृजित किये जाएंगे।
Operation Times News
