मिश्रित ब्लॉक में ट्रेडर्स के नाम से हो रहा फर्जी ब्लॉक का भुगतान,
OTNews-Desk February 4, 2026 टॉप न्यूज़ 33 Views
मिश्रित ब्लॉक में ट्रेडर्स के नाम से हो रहा फर्जी ब्लॉक का भुगतान,
पूर्णेन्द्र मिश्रा
सीतापुर- 05फरवरी26-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भ्रष्टाचारियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश मिश्रित ब्लॉक में सफेद हाथी प्रतीत हो रहे हैं, जिले की मिश्रित ब्लॉक में ग्राम पंचायतों में कराये जाने वाले नाली, खड़जा, आदि के विकास कार्यों मे प्रयोग होने वाली सीमेंट मौरंग आदि खरीदी जाने वाली सामग्री का बिल भुगतान हेतु ब्लॉक में पंजीकृत फर्म का होना आवश्यक है लेकिन मिश्रित ब्लॉक में पंजीकृत एक फर्म का मालिक अजीबो गरीब खेल खेल कर जलसा जी कर सरकारी धन की खुलेआम लूट करवा रहा है।
जानकारी के अनुसार मिश्रित ब्लॉक में पंजीकृत एक फर्म राहुल ट्रेडर्स ब्लॉक के ग्राम महमूदपुर भिठौली में स्थित है और ईट मौरंग,गिट्टी,सीमेंट,पत्थर के साथ ही नल सामग्री आपूर्ति करने का कार्य करती है। लेकिन अहम बात यह है यह फर्म ईट आपूर्ति करने का कार्य तो करती है लेकिन इस फर्म का मालिक किसी ईट भट्ठे का मालिक नहीं है, फर्म द्वारा इंटरलॉकिंग ईट की आपूर्ति की जाती है तो फर्म के मालिक के पास सीमेंटेड ईंट निर्माण का कोई कारखाना नहीं है जाहिर है की दूसरी जगह से सम्बन्धित ईट खरीद कर उसे फर्म द्वारा ग्राम पंचायत में आपूर्ति करने का कार्य किया जाता है जिससे यह फर्म ईट आपूर्ति कितनी सस्ती दरों पर करती होगी यह बात तो ब्लॉक के भ्रष्टाचारी अधिकारी, सम्बन्धित ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव ही बता सकते हैं। प्रकरण एक आने की बुलबुल और नौ आना हुसकाई वाली कहावत को खुले आम चरितार्थ कर रहा है, जिसकी तरफ जिला प्रशासन और प्रदेश शासन को गम्भीरता से जांच करा कर कार्यवाही करने की आवश्यकता है। इतना ही नहीं उपरोक्त राहुल ट्रेडर्स का एक और चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है क्योंकि फर्म का पंजीकरण ब्लॉक में ईट मौरंग गिट्टी सीमेंट पत्थर आदि भवन निर्माण सामग्री के लिये है लेकिन ब्लॉक मिश्रित की ही एक ग्राम पंचायत लोहार खेड़ा में लकड़ी का फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक सामान की आपूर्ति करने का भारी भरकम बिल कीमत एक लाख चौहत्तर हजार आठ सौ रुपये बिल दिनांक 20 अगस्त 022 लगाकर धनराशि का वारा-न्यारा कर दिया गया है।विदित हो कि बिल पर कीमत सहित दर्शाई गई सामग्री जब उक्त ट्रेडर्स बेचने का कार्य ही नहीं करता तो जाहिर है किसी दूसरी जगह से घटिया सामान कम कीमत पर खरीद कर लाने के उपरान्त उसे और ऊंची दरों पर ग्रा० पं० लोहार खेड़ा में आपूर्ति करने का फर्जी तरीके से बिल जहां लगा दिया गया वहीं कमीशन खोरी के चक्कर में अनदेखा करके पंचायत के भ्रष्टाचारी पंचायत सचिव और ब्लॉक के अन्य अधिकारी सरकारी धन को चूना लगा दिया है। आखिरकार इस गड़बड़ घोटाले का कौन है-? यदि जिला व प्रदेश शासन के द्वारा भ्रष्टाचारियो के कार्यकलापो की उच्च स्तरीय जांच करवा ले तो विकास के नाम पर होने वाली सरकारी धन की लूट का खुलासा हो जाएगा-?