पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर विद्युत कर्मियों ने की अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध विद्युत कर्मियों की भूख हड़ताल, वाराणसी-पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार व अनियमितताओ के साथ ही मनमानी कार्यवाही के विरोध में विद्युत संविदा मजदूर संगठन उत्तर प्रदेश द्वारा 17 मार्च 2025 से पूर्वांचल प्रबंध निदेशक कार्यालय, मडुआडीह, वाराणसी मे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। प्रदेश प्रभारी पुनीत राय का कहना है कि 16, 17 एवं 18 मार्च 2023 को हुई हड़ताल में शामिल न होने और काम पर उपस्थित रहने के बावजूद 128 संविदा कर्मियों को कार्य से हटाने के साथ ही अन्य समस्याएं लंबित हैं, वह पूर्णत: अन्यायपूर्ण हैं। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष और ऊर्जा मंत्री ने निर्दोष कर्मचारियों को पुनः कार्य पर लेने का आश्वासन के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई न होने से कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। संगठन के प्रदेश संयोजक उदय प्रताप सिंह ने प्रबंधन को चेतावनी दी है कि यदि कर्मचारियों को न्याय नहीं मिला तो यह आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है, जिसका संपूर्ण जिम्मेदार प्रबंधन होगा। कर्मचारियों का आंदोलन सभी संविदा कर्मियों की समस्याओं का समाधान नहीं होने तक अनवरत जारी रहेगा।