*दीपावली पर्व एवं लक्ष्मी पूजा मुहूर्त:*
=====================
अक्तूबर २०२४ विक्रमी संवत् २०८१ दिन गुरुवार तिथि अमावस्या ३१ अक्तूबर २०२४ को सायंकाल १५:५२ से ०१ नवम्बर सायंकाल १८:१६ तक है। अतः दीपावली का महापर्व ३१ अक्तूबर को ही आदर्श दिन है।
लक्ष्मी पूजा का निशिता मुहूर्त- ३१ अक्टूबर को रात ११ बजकर ३९ मिनट से देर रात १२:३१ बजे तक है।
प्रदोष काल- ३१ अक्टूबर को प्रदोष काल शाम ०५ बजकर ३६ मिनट लेकर ०८ बजकर ११ मिनट तक रहेगा।
वृषभ लग्न – शाम ०६ बजकर २५ मिनट से लेकर रात को ०८ बजकर २० मिनट तक रहेगा।
*लक्ष्मी पूजा का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त:*
=====================
प्रदोष काल, वृषभ लग्न और चौघड़िया के हिसाब से लक्ष्मी पूजन के लिए सबसे सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त ३१ अक्टूबर की शाम को ०६:२५ से लेकर ०७:१३ के बीच का समय का है। कुल मिलाकर ४८ मिनट का यह मुहूर्त सर्वश्रेष्ठ रहेगा।
*अमावस्या, दीपावली (दीपोत्सव)*
*श्री महालक्ष्मी पूजन*
दीपो ज्योति परं ब्रह्म
दीपो ज्योतिर्जनार्दनः
दीपो हरतु मे पापं
दीपज्योति नमोऽस्तु ते.
शुभं करोति कल्याणं
आरोग्यं सुखसम्पदा.
द्वेषबुद्धि-विनाशाय
दीपज्योति नमोऽस्तुते.
दीपोत्सव के पावन पवित्र पर्व पर आप सभी को तत्पुरुष मर्यादापुरुषोत्तम श्रीराम का आशीर्वाद तथा आद्याशक्ति माँ जगदम्बा की असीम अनुकम्पा प्राप्त हो. आप सभी जीवन पर्यन्त स्वस्थ रहें. परमेश्वर से इसी प्रार्थना के साथ, आप सभी को सपरिवार दीपोत्सव की बहुत-बहुत बधाई हार्दिक शुभकामना।
*दीपावली पर लक्ष्मी पूजा का महत्व*
========================
हर वर्ष हम प्रभु श्रीराम के चौदह वर्ष का वनवास काटने व पापी रावण का अन्त करने के पश्चात् पुनः अयोध्या लौटने की खुशी में दिपावली का यह महापर्व बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाते हैं। किन्तु दीपावली के दिन हम श्रीराम के बजाय माता लक्ष्मी की पूजा विशेष रूप से करते हैं।
इससे जुड़ी कई अलग-अलग मान्यताएं प्रचलन में हैं। कुछ
प्रचलित मान्यताएँ इस प्रकार हैं।
Operation Times News
