केसरी खेड़ा में उपमुख्यमंत्री की पत्नी ने सड़क का शिलान्यास किया
OTNews-Desk April 24, 2026 टॉप न्यूज़ 23 Views
केसरी खेड़ा में उपमुख्यमंत्री की पत्नी ने सड़क का शिलान्यास किया,
👉 रविन्द्र उर्फ गोलू की पहल से क्षेत्रवासियों को मिली सौगात,
लखनऊ-शहर के केसरी खेड़ा वार्ड कनौसी क्षेत्र में लंबे समय से जर्जर सड़क और जलभराव की समस्या से परेशान स्थानीय लोगों को राहत मिलने जा रही है।कैंट विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय समाजसेवी एवं भाजपा कार्यकर्ता रविंद्र पाल उर्फ गोलू के अथक प्रयास से कनौसी फाटक से लेकर ललित पाल के मकान तक आरसीसी रोड निर्माण का शिलान्यास संपन्न हो गया।मार्ग का शिलान्यास उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक की पत्नी नम्रता पाठक द्वारा किया गया।कार्यक्रम के अवसर पर क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि जल्द ही पेयजल व्यवस्था को सही किया जाएगा और वर्षों पुरानी जलनिकासी की समस्या का भी स्थायी समाधान भी कराया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान शरीमती पाठक ने स्थानीय लोगों से संवाद किया। रविंद्र पाल उर्फ गोलू के आवास पर पहुंचने पर मुख्य अतिथि को गोलू पाल ने माल्यर्पण कर बुके भेंट कर सम्मान किया गया।क्षेत्र में गोलू पाल की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। वे वर्षों से जनसेवा में सक्रिय रहकर लोगों के सुख-दुख में हमेशा साथ रहते हैं। स्थानीय निवासियों का मानना है कि गोलू पाल के पास जाने से उनकी समस्याओं का
इस विकास कार्य में बृजेंद्र सिंह उर्फ पुतन्नी अरविंद प्रताप सिंह, बृजेश पाल, प्रदीप बनर्जी और राहुल सैनी सहित कई कार्यकर्ताओं का भी विशेष सहयोग रहा। सभी के संयुक्त प्रयासों से यह मांग उपमुख्यमंत्री तक पहुंची और तत्काल स्वीकृति भी मिल गई।
अब क्षेत्रवासियों को सड़क निर्माण के साथ-साथ जलभराव और पेयजल जैसी मूलभूत समस्याओं से निजात मिलेगी। यह पहल न केवल विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि जनप्रतिनिधियों और स्थानीय कार्यकर्ताओं के समर्पण का भी उदाहरण बनकर सामने आई है।