खनन माफिया के गुर्गे ने सिपाही को मारी गोली, घायल का अस्पताल में चल रहा इलाज,
लखनऊ-आगरा- सीएम योगी की सरकार में एक बार चोर और अपराधी खनन माफिया बेलगाम होकर अपने कार्यकलापों को अंजाम दे रहे हैं, जहां बड़े पैमाने पर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं वहीं खनन माफिया बेलगाम होकर अवैध खनन कर रहे हैं, खनन के मामलों में अधिकांश पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मूकदर्शक बनकर मेहरबान रहते हैं, गुंडे भी मारपीट वारदात को अंजाम देकर चले जाते हैं, उसी के चलते आगरा के खैरागढ़ थाने क्षेत्र मे खनन माफिया के गुर्गो द्वारा पुलिस टीम पर गोली चलाई गयी जो एक पुलिस कर्मी के लगी उक्त घायल पुलिस कर्मी का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जो खनन माफिया बेखौफ होकर पुलिस पर गोली चला सकते हैं वह आम इंसान का क्या करते होंगे वह तो वही जानता होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार खेरागढ़ पुलिस द्वारा अवैध तरीके से बालू से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की सूचना पर पहुंची पुलिस को पीछा करते देख खनन माफिया के गुर्गों द्वारा सिपाही अजय को गोली मारकर खनन माफिया के गुर्गे फरार हो गए।घायल सिपाही का अस्पताल में भर्ती कराया गया है।विदित हो कि खेरागढ़ में पुलिस को अवैध तरीके से बालू से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली आने की सूचना पर द्वारा बालू से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली का पीछा करते देख खनन माफिया के गुर्गों ने ट्रैक्कर से ट्रॉली अलग कर दी और ट्रैक्टर दौड़ा कर सिपाही के गोली मार दी गयी।
Operation Times News