बर्लिंगटन कंपाउंड, अवैध निर्माण, अग्नि सुरक्षा उल्लंघन, बिजली चोर पर हो कार्यवाही,
लखनऊ, 30 जून 2025- राजधानी लखनऊ के बर्लिंगटन क्षेत्र के मोहल्ला बर्लिंगटन कंपाउंड, कैंट रोड निकट मेडवेल हॉस्पिटल, पेट्रोल पंप के सामने
बर्लिंगटन कंपाउंड के नागरिकों की समस्याओं को लेकर देश के प्रमुख विधिक अधिकार कार्यकर्ता संजय शर्मा ने अनेको विभागों की गंभीर शिकायतें
भेजी हैं। शिकायतों में अवैध निर्माण, अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी, सड़क व नालियों पर अतिक्रमण, बिजली चोरी और दूषित पेयजल जैसी
ज्वलंत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया है।
संजय शर्मा ने लखनऊ विकास प्राधिकरण को प्रेषित शिकायत में कहा है कि क्षेत्र में अनेको व्यावसायिक भवन और अपार्टमेंट बिना वैध नक्शा पास कराए,
मानकों के विपरीत बनाए गए अनधिकृत निर्माण से नागरिकों की सुरक्षा संकट,यातायात बाधा और जल निकासी की गंभीर समस्या झेलनी पड़ रही है। उन्होंने
दोषी अधिकारियों और बिल्डरों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की मांग की गयी,
मुख्य अग्निशमन अधिकारी को भेजी शिकायत में श्री शर्मा ने बताया कि अनेको होटल, कोचिंग सेंटर, अस्पताल आदि बिना वैध फायर एनओसी और अग्नि सुरक्षा उपकरणों के संचालित हो रहे हैं। इससे आमजन की जान-माल को गंभीर खतरा है।
उन्होंने सभी व्यावसायिक भवनों का फायर सेफ्टी ऑडिट कराने और नियमों की अनदेखी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गयी।
नगर निगम को भेजी शिकायत में श्री शर्मा ने कहा कि फुटपाथ, सड़क,पार्किंग स्थल और नालियों पर अवैध अतिक्रमण और कूड़ा-कचरा की समस्या विकराल होती जा रही है। इससे पैदल यात्रियों और व्यापारियों को भार असुविधा हो रही है। उन्होंने त्वरित अतिक्रमण हटाने और सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग की गई।
विद्युत विभाग (LESA) को भेजी शिकायत में श्री शर्मा ने कहा कि अनेको व्यावसायिक भवनों में बिना वैध विद्युत सुरक्षा एनओसी के बिजली आपूर्ति
हो रही है। साथ ही, कई जगहों पर अवैध कनेक्शन और बिजली चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। उन्होंने सख्त निरीक्षण और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
गयी,संजय शर्मा ने कहा, “यह सभी शिकायतें क्षेत्रीय नागरिकों की सामूहिकआवाज़ हैं, जिन्हें मोबाइल हेल्पलाइन व अन्य माध्यमों से प्राप्त किया गया है। प्रशासन को चाहिए कि समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चितकरे, ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित, स्वच्छ व सुविधाजनक वातावरण मिल
सके।
Operation Times News