पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष मोतीलाल नेहरू की मनाई गई जयंती,
OTNews-Desk May 6, 2026 टॉप न्यूज़ 8 Views
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष मोतीलाल नेहरू की मनाई गई जयंती,
लखनऊ, 06 मई 2026-भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पंडित मोतीलाल नेहरू की जयंती प्रदेश कार्यालय मे मनाई गयी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश मिश्रा, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी, डा0 शहजाद आलम, सुरेन्द्र यादव सहित उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पं0 मोतीलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये गए। उपस्थित पदाधिकारियों ने पं0 मोतीलाल नेहरू के गौरवशाली व्यक्तित्व को याद करते हुए बताया कि उन्होंने देश की लोकतांत्रिक और संवैधानिक नींव को सशक्त बनाने में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। नेहरू का जीवन त्याग, संघर्ष और राष्ट्र भक्ति का प्रतीक है, उन्होंने न केवल स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया, बल्कि अपने विचारों और कार्यों से भारतीय राजनीति को एक नई दिशा दी। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।