अवध वृन्दावन डेवलपमेंट एसोशिएशन ने भण्डारे का आयोजन किया,
OTNews-Desk May 13, 2025 टॉप न्यूज़ 18 Views
अवध वृन्दावन डेवलपमेंट एसोशिएशन ने भण्डारे का आयोजन किया, ,
लखनऊ-तेलीबाग क्षेत्र के वृन्दावन योजना सेक्टर 5 मे ज्येष्ठ माह के प्रथम बड़े मंगल को विशाल भण्डारे मे मुख्य अतिथि मोहनलालगंज सांसद को अंग वस्त्र भेटकर समर्थकों ने सम्मानित किया।
अवध वृन्दावन डेवलपमेंट एसोशिएसन के संगठन सचिव संजय यादव द्वारा ज्येष्ठ माह के प्रथम मंगल को वृन्दावन योजना सेक्टर 5 ई में छठाँ विशाल भण्डारे का आयोजन किया। मुख्य अतिथि मोहनलालगंज सांसद आर के चौधरी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समर्थकों ने सांसद श्री चौधरी का अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। भण्डारा कार्यक्रम शाम तक चलता रहा । आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में अवध वृन्दावन डेवलपमेंट एसोशिएसन के अध्यक्ष एस के द्विवेदी, संगठन के मीडिया प्रभारी मान्यता प्राप्त पत्रकार हिमांचल वर्मा, भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह , विशेष कार्याधिकारी एम एल त्रिपाठी,बचान यादव , शब्बीर अहमद ,समाज सेवक मो० शकील,पूर्व पर्षाद प्रत्याशी मनोजपाल,रामू यादव, संगठन के उपाध्यक्ष सरनाम सिंह वर्मा , महासचिव उमाशंकर बाजपेई , हिन्दू मुस्लिम एकता के प्रतीक मुशीर अहमद, संगठन की कोषाध्यक्ष अफसरी खाँन , राज्य महिला आयोग की काऊन्सर रिषी भट्ट , अमरेन्द्र बहादुर वर्मा , राम सुमिरन शुक्ला , सलीम खाँन सहित बड़ी संख्या में भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया ।