अवैध नर्सिंग होम क्लीनिक और पैथोलॉजी लैबो के विरोध में भ्रष्टाचार विरोधी संघर्ष समिति ने दिया ज्ञापन,
पूर्णेन्द्र मिश्रा
सीतापुर-सर्वोच्च न्यायालय तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद भी प्रदेश के जनपदों में चल रहे अवैध नर्सिंग होम पैथोलॉजी तथा क्लिनिको पर प्रदेश के स्वास्थ्य अधिकारियों के द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं की जा रही है,उसी हौसला बुलंदगी के चलते सीतापुर जिले के मिश्रित नगर में बिना पंजीकरण के चल रहे हैं दर्जनों क्लीनिक,नर्सिंग होम और पैथोलाजी सेन्टर तथाकथित झोलाछाप लोग डॉक्टर बनकर संचालित कर रहे हैं आज के द्वारा संचालित किया जा रहे हैं
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अधीक्षक का क्लीनिक,नर्सिंग होम तथा अवैध लैब संचालकों का खुलेआम संरक्षण प्राप्त है,
सीतापुर जिले के मिश्रित तहसील में अवैध रूप से संचालित हो रहे नर्सिंग होम क्लीनिक तथा पैथोलॉजी लैब के विरुद्ध भ्रष्टाचार विरोधी संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन विगत दिनों मिश्रित उप जिलाअधिकारी को दिया गया,विदित होकि मिश्रित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में न तो अल्ट्रा साउण्ड है और न ही एक्सरे अस्पताल में तैनात महिला चिकित्सक नियमित रूप से कार्य करने नहीं आती है और न हीं स्वास्थ्य केन्द्र में पुरुष व महिला चिकित्सक स्वास्थ्य केंद्र पर निवास न करने के कारण आने वाले वाले मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं,इसके अलावा शासन के आदेशों के विपरीत मरीजों की जांच और दवाये बाहर से लिखी जा रही हैं। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि मिश्रित नगर में बिना पंजीकरण के दर्जनों क्लीनिक, नर्सिंग होम तथा पैथोलोजी लैब संचालित हो रहे हैं जिनमें सम्बन्धित रोगों की जांच करने वाले विशेषज्ञ तैनात नहीं है रेडियोलॉजिस्ट व पैथोलॉजिस्ट के बिना केवल मशीन के आधार पर अप्रशिक्षित लोगों द्वारा त्रुटिपूर्ण जांच रिपोर्टे देकर मरीजों का शोषण किया जा रहा हैं जिससे गरीब जनमानस को सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।ज्ञापन दाताओं ने स्वास्थ्य समस्याओं का सम्यक निराकरण और प्रभावी कार्यवाही की मांग की गयी है।उक्त अवसर पर समिति के जिला उपाध्यक्ष सुधीर शुक्ल राना,नरेंद्र प्रताप सिंह,अजय पांडेय,धर्मेंन्द्र कुमार,अरविन्द कुमार,राजेंद्र अवस्थी,अजय पाल सिंह,प्रेम प्रकाश राजवंशी,शानू शुक्ला,जय प्रकाश शुक्ला आदि पदाधिकारी प्रमुख रुप से उपस्थित थे।
Operation Times News
