Breaking News

अम्बेडकर सामुदायिक भवन को बना दिया पंचायत सचिवालय,मरम्मत के नाम लूटे छह लाख रुपये,

अम्बेडकर सामुदायिक भवन को बना दिया पंचायत सचिवालय,मरम्मत के नाम लूटे छह लाख रुपये,

👉प्रधान व पंचायत  सचिव कागजी विकास के रुपये भेज रहे चार पहिया से चलने वाले श्रमिको के खाते में,
 पूर्णेन्द्र मिश्रा

सीतापुर,२८ जुलाई-जिले की विकास खण्ड मिश्रित मे व्याप्त भृष्टाचार के चलते भ्रष्टाचार के हिमायती ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव द्वारा ग्राम पंचायत इन्डुलवल ग्रन्ट में बने अम्बेडकर सामुदायिक भवन का नाम बदलकर ग्राम पंचायत  सचिवालय करने के बाद मरम्मत के नाम पर लगभग 6 लख रुपए की सरकारी धन की लूट कर ली गई और कार्य नहीं कराया गया।

 जिले के मिश्रिख विकासखंड मे  व्याप्त भ्रष्टाचार के चलते  ग्राम प्रधानो व पंचायत सचिवो  द्वारा कागजी विकास दिखाकर लाखों रुपए की सरकारी धन की लूट की जा रही है वहीं खंड विकास अधिकारी संपूर्ण मामले की जानकारी होने के बाद भी कार्यवाही न करके मामले की जांच के नाम पर अंत्येष्टि कर दी जाती है, उसी के चलते विकासखंड की ग्राम पंचायत इंन्डुलवल ग्रट में  भ्रष्टाचार के हिमायती ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव द्वारा अंबेडकर सामुदायिक भवन का नाम बदलकर ग्राम पंचायत सचिवालय करने के बाद मरम्मत के नाम पर आईडी संख्या 63405560 सहित विभिन्न ट्रेडर्सो के खाते में लाखों रुपये  भेजकर सरकारी धन की  लूट कर ली गई  वही  अंबेडकर सामुदायिक भवन का नाम बदलकर बनाए गए पंचायत सचिवालय दयनीय दशा पर आंसू बहा रहा है,बाउंड्री वॉल का प्लास्टर जगह-जगह पर टूटा वही सामने की फर्श भी टूटा होने के साथ ही एक गहरा गड्ढा बना हुआ है भवन में गन्दगी का अम्बार है गेट खुला पड़ा हुआ है इतना ही नहीं सचिवालय की कागजी मरम्मत कार्य में ऐसे लोगों के नाम मजदूरी का पैसा निकाला गया है जो राजा बाबू बनकर स्वयं के चौपहिया और दोपहिया वाहनों से ब्लॉक और तहसील कार्यालय के साथ ही मिश्रित नगर में रोजाना घूमते टहलते नजर आते हैं। ज्ञातव्य हो कि ग्राम पंचायत के एक मजरा जानकीपुर में बसपा शासनकाल में बनाए गये अम्बेडकर सामुदायिक भवन का नाम बदलकर ग्राम पंचायत सचिवालय करने के बाद  भ्रष्टाचार के हिमायती ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव के द्वारा मरम्मत के नाम पर 5 लाख 75 हजार 922 रुपये का कृष्णा ट्रेडर्स को दो बार में 65697 रुपये, शिव ट्रेडर्स को 1,55,647 रुपये,राहुल ट्रेडर्स को दो बिलों के माध्यम से 2 लाख 32 हजार 306 रुपये का भुगतान किया गया वहीं मजदूरी के नाम पर नत्थू सिंह के नाम 5112,वीरेंद्र को 9890, संजय कुमार को 10320,गुड्डी देवी को 5112,रामदेवी को 5112,कमलेश को दो बार में 10224,राम सहारे 10320, शिवम सिंह 5112, बालक  9890,महेंद्र कुमार 5112 वीरपाल सिंह 5112, नन्दकिशोर सिंह 5112,उर्मिला देवी 5112 कैलाश 10320,राज किशोर 5112 आदि को  सरकारी धनराशि से रुपयो का भुगतान करके  धन की लूट कर ली गयी बसपा शासन के दौरान निर्मित कराये गये अम्बेडकर सामुदायिक भवन का नाम बदलकर ग्राम पंचायत सचिवालय किये जाने से  ग्राम सभा के अनुसूचित वर्ग के लोगों में आक्रोश व्याप्त है वही भवन का नाम परिवर्तन कर भवन मरम्मत के लिये आवंटित सरकारी धनराशि  ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव के द्वारा की गई लूट को लेकर ग्राम सभा वासियों में भी काफी आक्रोशित है, ग्रामीणों का यह भी कहना है कि इतनी धनराशि से नये पंचायत भवन का निर्माण हो जाता और अम्बेडकर सामुदायिक भवन भी यथावत बना रहता। भवन का नाम परिवर्तन और लाखों रुपये कि धनराशि लूट के सनसनीखेज मामले की प्रदेश शासन  द्वारा उच्च स्तरीय जांच कराकर  सरकारी धन की लूट करने में लिप्त भ्रष्टाचारी  ग्राम प्रधान पंचायत सचिव से लेकर खंड विकास अधिकारी  पर कड़ी कार्रवाई किया जाना  नितांत आवश्यक है अन्यथा भ्रष्टाचारी  ग्राम प्रधान पंचायत सचिव खंड विकास अधिकारी सरकारी धन की कागजी विकास दिखाकर लूट करवाते रहेंगे-?

About OTNews-Desk

Check Also

फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित,

 फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित, लखनऊ-बेंगलुरु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *