निलंबित महिला लेखपाल की बहाली को लेकर लेखपाल संघ ने दिया धरना,
पूर्णेन्द्र मिश्रा
सीतापुर ,२७ सितम्बर/जिले की मिश्रित तहसील के उप जिलाधिकारी द्वारा निलंबित की गई महिला लेखपाल ज्योति सिंह के निलम्बन वापस वापसी की मांग को लेकर उ० प्र० लेखपाल संघ की उप शाखा मिश्रित के लेखपालो ने दूसरे दिन अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे रहे है।
मिश्रित तहसील के उपजिलाधिकारी पंकज कुमार सक्सेना द्वारा तहसील में कार्यरत महिला लेखपाल ज्योति सिंह को बिना किसी गलती व स्पष्टीकरण के निलम्बन के मामले को लेकर लेखपाल संघ शाखा मिश्रित के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर निलंबन वापसी की मांग पर उप एसडीएम ने कोई निर्णय नहीं लिया,इसी के साथ ही लेखपाल कृष्णकांत तिवारी का मेडिकल पत्रावली प्रकरण, ई डब्लू एस प्रमाण पत्र,मृत्यु प्रमाण पत्र, आवेदन में आने वाली आनलाइन खामियों के निस्तारण,कृषि गणना का वर्ष 2015 से बकाया मानदेय भुगतान,के साथ ही लेखपाल को निलम्बन अवधि का वेतन दिये जाने की मांग और दण्ड को समाप्त करने तथा वरासत पोर्टल में तकनीकी त्रुटियों के कारण आ रही डिफॉल्ट के परिणाम स्वरुप किसी भी लेखपाल को दण्डित न किये जाने सम्बन्धी मांग को लेकर तहसीलदार कार्यालय के समक्ष लेखपालों ने अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया गया था जो दूसरे दिन भी जारी है लेकिन समाचार के लिखे जाने तक तहसील प्रशासन के कानों पर जूं तक रेंगती नहीं दिखाई दी है। ज्ञातब्य हो कि लेखपालों की हड़ताल के कारण किसानों के कार्य बाधित हो रहे हैं, क्षात्रों के प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं, लेकिन उप जिलाधिकारी के मनमाने रवैये से लेखपाल आक्रोशित हो गये है।उक्त अवसर पर पर पंकज कुमार, सूरज, संदीप, धीरजकुमर, विकास सिंह, नरेंद्र यादव, रविंद्रनाथ, रामकुमार, ज्योति सिंह, नीतू सिंह,आदि लेखपाल धरने पर मौजूद थे।
Operation Times News
