आभा फाउंडेशन के नि:शुल्क नेत्र शिविर में सैकड़ो लोगों ने परीक्षण कराया,
जितेंद्र शर्मा जीतू
बिजनौर-चांदपुर आभा फाउंडेशन द्वारा लगाए गए नि:शुल्क नेत्र परीक्षण सिविल में मोतियाबिंद के लगभग 2000 मरीज के द्वारा लाभ प्राप्त किया गया, वही 300 मरीज ने नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कराया गया है,वही 1745 लोगों ने नेत्रों की जाँच कराई गई, 18 और 19 नवम्बर को चश्मों का वितरण किया जाएगा। मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों का ऑपरेशन जाने-माने चिकित्सक डॉ. रचित अग्रवाल द्वारा आर.सी. हॉस्पिटल, किरतपुर रोड, बिजनौर में किया जाएगा, फाउंडेशन संस्थापिका आभा सिंह ने रोगियों से मुलाकात कर समस्याएं सुनकर सहायता का आश्वासन दिया गया, समाजसेविका आभा ने बताया कि भविष्य में और कैम्प लगाए जाएंगे जिससे अधिक से अधिक लोगों तक मदद पहुंचाई जा सके। उन्होंने आगामी 10 दिसम्बर 2024 को एक रजाई वितरण कार्यक्रम की भी घोषणा की गई, जिसके अंतर्गत ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए जाएंगे।
Operation Times News
