विद्यालय में लगा ताला शिक्षक बच्चों को गेट के बाहर पढ़ने पर मजबूर, प्रबंधक
OTNews-Desk September 16, 2026 टॉप न्यूज़ 19 Views
विद्यालय में लगा ताला शिक्षक बच्चों को गेट के बाहर पढ़ने पर मजबूर, प्रबंधक परेशान,
आ۔सं
लखनऊ-जिले के मलिहाबाद तहसील क्षेत्र के अमानीगंज स्थित ‘पन्ना बाबा पब्लिक जूनियर हाई स्कूल’ के मुख्य दरवाजे पर दबंगई या आपसी विवाद के चलते मुख्य द्वार पर ताला लटकने के कारण मासूम बच्चों को कड़कड़ाती धूप में परिसर के बाहर सड़क किनारे बैठकर पढ़ाई करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।ताला लगा होने के कारण प्रबंधक और शिक्षक परेशान हैं, ताला लगा होने की घटना की जानकारी होने पर अभिभावकों और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया है, ग्रामीणों का कहना है कि किसी तरह की रंजिश या विवाद का खामियाजा बेकसूर बच्चों को नहीं भुगतना चाहिए। बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है।अभिभावकों व स्थानीय लोगों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) और पुलिस प्रशासन से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर, गेट का ताला खुलवा कर ताला लगाने वाले दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही किए जाने की मांग की गई है।