Breaking News

मिश्रित ब्लॉक की ग्राम पंचायतो में हो रहा कागजी विकास, लूटी जा रही मनरेगा धनराशि,

मिश्रित ब्लॉक की ग्राम पंचायतो में हो रहा कागजी विकास, लूटी जा रही मनरेगा धनराशि,

पूर्णेन्द्र मिश्रा

सीतापुर-18 नवम्बर,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा ग्राम पंचायत के विकास के लिए  विभिन्न योजनाओं के माध्यम से धन आवंटित कर ग्राम पंचायतो के मुख्य गांव सहित मजरों के सर्वांगीण विकास हेतु महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत धनराशि का आवंटन कर ग्राम सभाओं के सर्वांगीण विकास प्रदेश सरकार द्वारा दिशा निर्देश जारी किए गए, केंद्र सरकार का मंसूबा है कि ग्राम पंचायत के मजदूरो को पलायन कर बाहर कहीं मजदूरी करने के बजाय उनकी ग्राम पंचायत में ही जीवकोपार्जन हेतु रोजगार मिल सके जिससे ग्राम सभाओं और उनके मजरो का सर्वागीण रूप से विकास हो सके,लेकिन जिले के मिश्रित ब्लॉक में तैनात अधिकारियों कर्मचारियों तथा ग्राम प्रधानों की भ्रष्टाचार नीति के चलते केंद्र सरकार की मनरेगा योजना पूरी तरह से फेल नजर आ रही है,योजना के तहत ग्राम पंचायत में अधिकांशतः कच्चे कार्य जैसे चक मार्ग पटान,बंधा निर्माण कागजो मे दिखाकर भारी भरकम धनराशि कागजो में खर्च तो दिखाई गई है लेकिन ज्यादातर कामों में मिट्टी की ऊपरी पर्त छिलवाकर नवीन कार्य होना दिखाकर आवंटित धनराशि का प्रथम दृष्टया संबंधित ग्राम प्रधान पंचायत सचिव और ब्लाक में बैठे एक मात्र एपीओ मनरेगा के साथ ही खण्ड विकास अधिकारी ने भी बहती गंगा में जमकर अपने हाथ धोने का काम किया जा रहा है। ग्रामीण विकास की बाट जोह रहे हैं और शासन द्वारा आवंटित धनराशि भ्रष्टाचारियों द्वारा हजम कर अपना विकास कर लिया गया,मनरेगा से होने वाले कार्यो में उदाहरण के तौर पर मिश्रित ब्लॉक की ग्राम पंचायत ततरोई के मुख्य गांव सहित अन्य मजरों में 31 लाख 20,000 रुपए से कच्चा कार्य कराये गये है जिसमें 8 बांधा निर्माण रतनलाल के खेत से रूपलाल के खेत तक चक मार्ग पटान कार्य दिखाकर अधिकांश सरकारी दिन का बंदर बांट कर लिया गया। इतना ही नहीं ग्राम सभा ततरोई में 31 लाख 20,000/रु० के कच्चे कार्य को कागजी विकास दिखाकर दिखाया गया हैं,वर्तमान में कागजी कार्यों के स्थलों/स्पाटो की हालत क्या है प्रदेश शासन और जिला प्रशासन निष्पक्षता से जांच कराकर स्वयं अवगत हो सकता है। इसी तरह मनरेगा योजना के ही तहत ग्राम सभा ततरोई और इसके मजरों में 2 लाख 45000/ रु० के जहां पर अमानक पक्के कार्य कराये गये हैं,वहीं एक आंगनबाड़ी केन्द्र का निर्माण और एक जगह खड़ंजा निर्माण दिखाकर धनराशि डकारने का कार्य भ्रष्टाचारियों द्वारा किया गया है । इतना ही नहीं ग्राम पंचायत में बाढ़ और बरसाती पानी के प्रकोप को रोकने के लिये 8 जगहों पर लंबी चौड़ी शासकीय धनराशि से बंधा निर्माण दिखाकर भ्रष्टाचारियों ने अच्छी खासी मौज मनाई है। कुल मिलाकर ग्राम सभा ततरोई में अन्य योजनाओं को छोड़कर सिर्फ मनरेगा से हुये कार्यों की शासन प्रशासन अगर जिम्मेदारी पूर्ण तरीके से आन द स्पाट निष्पक्षता से जांच करा ले तो सारी कलई खुद व खुद खुलकर सामने आ जाएगी।

About OTNews-Desk

Check Also

पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल*सोमवार, ११ मई २०२६*

पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल*सोमवार, ११ मई २०२६* *सूर्योदय: – ०५:४८* *सूर्यास्त: – १८:५९* *चन्द्रोदय: – २६:२०+* …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *