Breaking News

कानपुर रोड से अनंत नगर योजना को सड़क चौड़ी होगी,उपाध्यक्ष

कानपुर रोड से अनंत नगर योजना को सड़क चौड़ी होगी,उपाध्यक्ष

लखनऊ- लखनऊ विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने योजना का निरीक्षण कर विकास कार्यों का स्थलीय सत्यापन किया,लगभग 35 करोड़ रूपये से सड़क चौड़ीकरण, डिवाइडर,आर0सी0सी0 ड्रेन एवं ट्रेंच का निर्माण किया जाएगा  योजना के सेक्टर-06 में 9.89 करोड़ रूपये की लागत से सब-स्टेशन, पार्कों के लिए टेंडर हुआ,कानपुर रोड से अनंत नगर योजना को जाने वाली सड़क चौड़ी होगी, सेक्टर-06 में 220 के0वी0ए0 क्षमता का सब-स्टेशन बनेगा, उपाध्यक्ष  ने बताया कि नादरगंज यू0पी0सी0डा0 क्षेत्र में आता है। यहां औद्योगिक इकाइयां होने की वजह से ट्रक-ट्रेलर आदि भारी वाहनों के आवागमन को लेकर  बारिश  में दिक्कते बढ़ जाती है। इ जगहों पर अधिक जलभराव आदि को लेकर आर0सी0सी0 रोड का निर्माण करवाया जाएगा। कानपुर रोड से नादरगंज इंडस्ट्रियल एरिया के अंतर्गत 24 मीटर चौड़ी सड़क बनायी जाएगी। नादरगंज मोड़ से अमौसी पुल और किसान पथ से समदा पुलिस चौकी के मध्य लगभग 02 किलोमीटर लंबी 18 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण व चौड़ीकरण कराया जाएगा। इसके लिए सम्बंधित अधिकारियों को यू0पी0सी0डा0 व लोक निर्माण विभाग से एन0ओ0सी0 लेकर शीघ्र कार्य शुरू कराने के निर्देश दिये गये हैं।मुख्य अभियंता नवनीत शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष ने अर्जन व अभियंत्रण सम्बंधी कार्यों की समीक्षा कर  अवगत कराया गया कि सेक्टर-06 में 220 के0वी0ए0 सब-स्टेशन व पार्कों के विकास कार्य के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। योजना की 12 मीटर चैड़ी सड़कों पर स्ट्रीट लाइटें लगवाने की प्रक्रिया की जा रही है। निरीक्षण में सेक्टर-04 एवं 05 में 18
मीटर और 24 मीटर चौड़ी सड़क, सीवर लाइन व ड्रेन के निर्माण कार्य की प्रगति संतोषजनक पायी गयी। उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने अर्जन की टीम को निर्देशित किया कि योजना में निर्माणाधीन सड़कों के मार्ग में आ रहे अवरोध दूर किया जाय।उक्त अवसर पर जोनल अधिकारी विपिन कुमार शिवहरे, एस0डी0एम0 विराग करवरिया, अधीक्षण अभियंता संजीव कुमार गुप्ता एवं अधिशासी अभियंता मनोज सागर समेत अन्य अधिकारी व अभियंता उपस्थित थे।

About OTNews-Desk

Check Also

फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित,

 फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित, लखनऊ-बेंगलुरु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *