एलडीए जेई बिपिन के संरक्षण में हो रहे अवैध निर्माण,
लखनऊ-उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उच्च न्यायालय के अनेकों अवैध निर्माण पर कड़ी कार्यवाही के आदेशो निर्देशों के बाद भी लखनऊ विकास प्राधिकरण मे वर्षो से तैनात अवैध निर्माण के संरक्षणदाता अवर अभियन्ता विपिन बिहारी व सहायक अभियंता रवि शंकर राय पर कोई भी असर नहीं पड़ रहा है।
लखनऊ विकास प्राधिकरण अध्यक्ष/उपाध्यक्ष द्वारा अवर अभियंता विपिन बिहारी को निलंबित किया गया था लेकिन उच्च न्यायालय के आदेशों के तहत पुनः प्राधिकरण में तैनाती प्राप्त कर प्राधिकरण के भ्रष्टाचारी अधिकारियों के संरक्षण के चलते प्रवर्तन जोन 1 में पुनः तैनाती दे दी गई,तैनाती पाते ही गोमती नगर के पत्रकारपुरम चौराहे के पास आवासीय भूखण्ड पर व्यवसाइक निर्माण के विरुद्ध जेई सुरेन्द्र द्विवेदी द्वारा नोटिस जारी कर कार्य बन्द कराया गया,लेकिन अवैध निर्माणो के संरक्षणदाता उक्त निर्माण की आइजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की गयी शिकायत का फर्जी निस्तारण कर अवैध व्यवसाइक निर्माण प्रारम्भ करवाकर चार मंजिला अवैध निर्माण पूर्ण करवा दिया गया,वही जेई बिपिन बिहारी की प्रवर्तन जोन 2 में तैनाती होते ही आशियाना क्षेत्र मे आवासीय भूखण्ड पर विशाल अवैध व्यवसाइक निर्माण प्रारम्भ करवा दिया गया,उक्त अवैध निर्माण पर पड़ रही स्लेप की जानकारी जोनल अधिकारी देवाँशु के वाट्सअप पर होने के बाद भी अवैध निर्माण कार्य बन्द न करवाकर स्लेप डलवा दी गयी। क्रमश: अगले अँक में ۔۔۔۔۔۔?
जोनल अधिकारी ने सूचना के बाद भी नहीं की कार्रवाई पड़ गई स्लेप