सीएम जनता दरबार में बच्ची ने कहा एडमिशन करा दो डॉक्टर बनूंगी ,
सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनी फरियाद
लखनऊ-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा आयोजित जनता दरबार में कानपुर से नन्ही बच्ची मायरा के साथ पहुंची मां ने मुख्यमंत्री से विद्यालय में एडमिशन कराने की फरियाद की गई, सीएम के पूछने पर बच्ची मायरा ने कहा मेरा एडमिशन करा दीजिए, बड़ी होकर डॉक्टर बनना चाहती हूँ।सीएम योगी ने बच्ची को चॉकलेट देने के बाद तत्काल अधिकारियों को एडमिशन कराने के निर्देश दिये गये।