Breaking News

एलडीए के उपाध्यक्ष ने नैमिष नगर योजना का निरीक्षण किया,

एलडीए के उपाध्यक्ष ने नैमिष नगर योजना का निरीक्षण किया,

आई0आई0एम0 से नैमिष नगर के लिए 24 मीटर चौड़ी सड़क बनेगी,
लखनऊ-लखनऊ विकास प्राधिकरण की नैमिष नगर योजना आई0आई0एम0 से 24 मीटर चौड़े मार्ग से जोड़ी जाएगी, सैरपुर व पलहरी गांव में 02 नये कार्यलय बनेंगे।
प्राधिकरण  उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने स्थल निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए। बताया कि नैमिष नगर योजना के लिए बी0के0टी0 तहसील के 18 गांवों की लगभग 1084 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जाएगी। ग्राम-भौली, लक्ष्मीपुर, पूरब गांव, पुरवा,सैरपुर, फरूखाबाद, कोड़री भौली, कमलाबाद, कमलापुर, पलहरी,गोपरामऊ, बारूमऊ, धतिंगरा, सैदापुर, पश्चिम गांव, धोबैला, उमरभारी व दुग्गौर शामिल हैं। योजना के लिए भूमि के लिए एलडीए की टीम क्षेत्र के किसानों से मुलाकात की जा रही है। जिसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं और अभी तक 65 से अधिक किसान सहमति
पत्र जमा कर चुके हैं।  निरीक्षण के दौरान सैरपुर, पलहरी,उमरभारी, पुरवा आदि गांवों का मौका मुआयना किया गया।नैमिष नगर योजना के लिए 24 मीटर चैड़ी कनेक्टिंग रोड बनायी जाएगी। जिसके लिए अधिकारियों व कंसल्टेंट को निर्देशित कर दिया गया है।नैमिष नगर योजना मे आने वाले सभी अवैध प्लाटिंग को उपाध्यक्ष ने जी0आई0एस0 तकनीक के माध्यम से चिन्हित कराया है।निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष ने अवैध प्लाटिंग पर की जा रही कार्रवाई की भी समीक्षा के दौरान प्रवर्तन जोन-4 की टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है, लेकिन स्टॉफ की
कमी के चलते प्रवर्तन कार्य की प्रगति धीमी है। उपाध्यक्ष ने प्रवर्तन जोन-4 में 02 अन्य अवर अभियंताओं व सहयोगी स्टॉफ की तैनाती करने के निर्देश दिये।अलीगंज के सेक्टर-जी में लगभग 8,000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बने व्यावसायिक कॉम्पलेक्स को री-डिजाइन कर दो मंजिला कॉम्पलेक्स में कुल 08 ब्लॉक बने हैं और काफी पुराना निर्माण होने की वजह से भवन की हालत जर्जर है। लगभग 6,000
वर्गमीटर क्षेत्रफल में निर्मित कपूरथला कॉम्पलेक्स को भी अपग्रेड किया जाएगा। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने दोनों कॉम्पलेक्स का निरीक्षण कर कार्य शुरू कराने के निर्देश दिये।उपाध्यक्ष ने जानकीपुरम विस्तार में अटल चौराहा व एकेटीयू चौराहे पर कराये गये विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों को देखने के बाद खरगापुर झील का निरीक्षण कर कॉम्पैक्ट एस0टी0पी0 स्थापित कराने के निर्देश दिये, जिससे आसपास के मकानों से निकलने वाले ड्रेन के पानी को ट्रीट करके झील में छोड़ा जाएगा।उक्त अवसर पर मुख्य अभियंता नवनीत शर्मा, जोनल अधिकारी संगीता राघव बड़ी संख्या में प्राधिकरण के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

About OTNews-Desk

Check Also

फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित,

 फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित, लखनऊ-बेंगलुरु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *