राष्ट्रीय ग्राम स्वराज योजना के तहत प्रधानों को दिया गया प्रशिक्षण,
OTNews-Desk August 23, 2025 टॉप न्यूज़ 22 Views
राष्ट्रीय ग्राम स्वराज योजना के तहत प्रधानों को दिया गया प्रशिक्षण,
पूर्णेन्द्र मिश्रा
सीतापुर-२३ अगस्त २५ ,जनपद के ब्लॉक मिश्रित सभागार में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान आरजीएसए के तहत पंचायत उन्नयन पीएएल संस्करण 2-0 का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ,कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम पंचायतों की दक्षता,पारदर्शिता और विकास की दिशा में कार्यों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करना है,राज्य प्रशिक्षक अनुराग बाजपेई ने स्थानीय सतत विकास लक्ष्यों एलएसडीजी की 9 प्रमुख थीमों पर विस्तार से बताते हुये कहा डेटा प्रयास के संग्रहण की प्रक्रिया बताई गई, पन्ना लाल मिश्र पंचायत उन्नयन सूचकांक पीएएल के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला, राज्य प्रशिक्षक सौरभ कुमार वर्मा ने ग्राम पंचायत में किये गए कार्यों के आंकड़ों को पोर्टल पर दर्ज करने की विधि को प्रस्तुत किया। प्रशिक्षक राखी शुक्ला ने उपस्थित प्रतिभागियों को पीएएल की अवधारणा,उद्देश्यों और क्रियान्वयन प्रक्रिया को गहनता से समझाया।कार्यक्रम के दौरान किट वितरण की गयी । प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधानों ग्राम विकास अधिकारियों और अन्य सम्बन्धित अधिकारियों सम्मिलित हुए,।कार्यशाला का आयोजन सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) रामबीर वर्मा के संयोजन में किया गया।कार्यक्रम में प्रधान राम शरण,अरविंद कुमार हरजीत कुमार,बालक,विकाश यादव,आरती देवी,अरुण कुमार मौर्य ग्राम विकास अधिकारी धीरेन्द्र कुमार नन्द,प्रशांत सोमवंशी,केशवकुमार राना के साथ ही इसके अतिरिक्त कोऑर्डिनेटर लकी राजपूत और अमन वर्मा उपस्थित थे।