Breaking News

लूट के माल सहित पकड़े गये चोर को  पुलिस ने कोतवाली से छोड़ा,

 लूट के माल सहित पकड़े गये चोर को  पुलिस ने कोतवाली से छोड़ा,

मुख्यमन्त्री योगी की अपराध युक्त  मिश्रित कोतवाली पुलिस,

आ सं

सीतापुर- १ ८अगस्त २५,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपराध और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए वहीं मिश्रिख कोतवाली में तैनात दरोगा करतार सिंह चोरों को माल सहित पकड़ने के बाद बरामद सामान सहित चोरों के हिमायती ग्राम प्रधान की सिफारिश पर मिश्रित कोतवाली से ही छोड़ दिया जाता है,यदि चोरों के हिमायती करतार सिंह  जैसे दरोगा पर कड़ी कार्रवाई न की गई तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार को बदनाम करते रहेंगे।

जानकारी के अनुसार मिश्रित कोतवाली परिसर में कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम में पुलिस अपने अतिथियों चहेतो के साथ मशगूल थी वहीं क्षेत्र की ग्राम पंचायत अकबरपुर के मजरा पिपरिया पुरवा में चोरों ने जगदेई पत्नी अनिल कुमार के घर को अपना निशाना बनाकर अन्दर घुसकर एक गैस सिलेण्डर,साइकिल सहित घर का अन्य सामान चोरी करके चम्पत हो गये गृहस्वामी के जगने पर घर के अन्दर चोरों होने की जानकारी उन्हें टोकने पर जिस पर चोरों ने  पिटाई के साथ ही धारदार हथियार से घायल कर चोर भागने गए, पीड़ित द्वारा घटना की सूचना रात्रि मे फोन पर मिश्रित कोतवाली पुलिस को देने के बाद भी जन्माष्टमी के रंगारंग कार्यक्रम में धमाल करने में लगी पुलिस लगभग 4 बजे सुबह के गांव पहुंची और पीड़ित द्वारा बताए गए बताये ग्राम सभा सहादत नगर मजरा शमशेर नगर निवासी रामचन्द्र और उनके पुत्र फूल सिंह को चोरी के माल सहित पकड़ कर दरोगा करतार सिंह थाने ले आये। जिसका प्रमाण ग्राम पंचायत में लगे सीसीटीवी कैमरे सहित तहसील गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे के अलावा थाना कोतवाली गेट के कैमरे में अवश्य कैद हुआ होगा है।  आरोपित चोरो को पुलिस मिश्रित कोतवाली लेकर आई लेकिन चोरों के हिमायती प्रधान  की सिफारिश पर थाने से चोरों को सामान सहित द्वारा छोड़कर सबकुछ रफा-दफा कर मामले की अंत्येष्ट कर दी गई, गौरतलब बात यह है कि  माल सहित पकड़े गये चोरों को प्रधान की साठ गांठ के चलते हल्का दरोगा द्वारा माल सहित पड़कर ला गए चोर को किसकी सिफारिश पर छोड़ा गया-?वहीं घायल पीड़ित न्याय की आस मे पुलिस विभाग के अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है,इस घटना से स्पष्ट हो रहा है कि क्षेत्रीय दरोगा करतार सिंह चोरों के  हिमायती प्रतीत हो रहे हैं,यदि करतार सिंह जैसे पुलिसकर्मी पुलिस विभाग में रहेंगे तो अपराध और अपराधी दोनों बेलगाम रहेंगे-?

About OTNews-Desk

Check Also

फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित,

 फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित, लखनऊ-बेंगलुरु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *