Breaking News

एलडीए ईको फ्रेंडली अपार्टमेंट बनाएगा,प्रथमेश कुमार

एलडीए ईको फ्रेंडली अपार्टमेंट बनाएगा,प्रथमेश कुमार

👉फ्लैटों में बढ़ेगा किचन-बालकनी का एरिया,
👉गोमती नगर, गोमती नगर विस्तार, ऐशबाग व बसन्तकुंज योजना में अपार्टमेंट के निर्माण का सर्वे होगा,
लखनऊ- लखनऊ विकास प्राधिकरण अध्यक्ष/मण्डलायुक्त डॉ0 रोशन जैकब के सामने बहुमंजिला आवासीय योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की गई,आगरा एक्सप्रेस-वे पर वरूण विहार व सीतापुर रोड पर प्रस्तावित नैमिष नगर के साइट प्लान की  समीक्षा की गई,एलडीए नये बनने वाले अपार्टमेंट्स के लुक, ड्राइंग व डिजाइन में बदलाव करेगा, जिससे ये अपार्टमेंट ईको फ्रेंडली होंगे। इसके तहत फ्लैटों में किचन, वॉशरूम व बालकनी का क्षेत्रफल बढ़ाया जाएगा। , जिससे क्रॉस वेन्टीलेशन अधिक हो और हर समय एयर कंडीशन चलाने की जरूरत न पड़े। परिसर में ग्रीन एरिया बढ़ाया व सुव्यवस्थित किया जाएगा।
लखनऊ विकास प्राधिकरण की अध्यक्ष/मण्डलायुक्त डॉ0 रोशन जैकब ने पारिजात सभागार में बैठक करके एलडीए की प्रस्तावित
बहुमंजिला आवासीय योजनाओं की समीक्षा के साथ ही इसे
नागरिकों के लिए और अधिक उपयोगी बनाने के निर्देश दिये।
बैठक में एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि गोमती नगर के विराज खण्ड में लगभग 4.5 एकड़, गोमती नगर
विस्तार के सेक्टर-4 में राप्ति अपार्टमेंट के पास लगभग 3.5 एकड़,भूमि,ऐशबाग में मिल रोड पर लगभग 4.63 एकड़ और बसंतकुंज के सेक्टर-जे में राष्ट्र प्रेरणा स्थल के सामने लगभग 3.7 एकड़ भूमि पर अपार्टमेंट के  प्रस्तावित निर्माण के लिए लिए ऑनलाइन डिमाण्ड सर्वे कराया जा रहा है, जोकि 31 जुलाई, 2025 तक चलेगा। उपाध्यक्ष ने बताया कि बहुमंजिला आवासीय
भवनों के लिए प्रस्तावित चारों स्थान शहर की मुख्य धारा से जुड़े हुए हैं। जहां बेहतर सड़क कनेक्टिविटी, शैक्षिक संस्थान, स्वास्थ्य
सुविधाएं और सार्वजनिक परिवहन सुलभ हैं। यहां अपार्टमेंट के
निर्माण से पहले कई निजी डेवलपर्स के प्रोजेक्ट का अध्ययन करके विश्वस्तरीय संरचना का खाका तैयार किया गया है। इसके मुताबिक 2बीएचके (स्टडी) व 3बीएचके (सर्वेंट रूम) वाले अधिक फ्लैट बनाये जाएंगे। जिनमें आधुनिक जीवन शैली के लिहाज से किचन, वॉशरूम व बालकनी का एरिया ज्यादा होगा। बिल्डिंग की डिजाइन व ड्राइंग ऐसी होगी, जिससे क्रॉस वेन्टीलेशन अधिक हो। सोसाइटी में जिम,स्वीमिंग पूल, योगा सेंटर, क्लब हाउस, ग्रीन एरिया, बच्चों के लिए प्ले-एरिया, पार्किंग, लिफ्ट, जल संरक्षण समेत अन्य सुविधाएं दी जाएंगी मण्डलायुक्त ने निर्देश दिये कि नयी योजनाओं में ग्रीन एरिया को और अधिक बढ़ावा दिया जाए। इसके अलावा अपार्टमेंट्स के लिए प्रस्तावित स्थानों के आसपास निजी डेवलपर्स द्वारा निर्मित किये गये फ्लैटों की तुलना में एलडीए के नये बनने वाले फ्लैटों की कीमत कम रखी जाए। इस दौरान मण्डलायुक्त ने आगरा एक्सप्रेस-वे पर प्रस्तावित वरूण विहार व सीतापुर रोड पर प्रस्तावित नैमिष नगर के साइट प्लान की
समीक्षा करते हुए कहा कि दोनों योजनाओं की कनेक्टिविटी बेहतरीन है। इसलिए यहां लॉजिस्टिक, इंडस्ट्रियल,
व्यावसायिक क्षेत्र को बढ़ावा देते हुए योजना तैयार की जाए, जिससे लोगों को योजना में ही आवास व रोजगार एक साथ मिल सके।बैठक में सचिव विवेक श्रीवास्तव, अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा, मुख्य अभियंता नवनीत शर्मा, अधिशासी अभियंता संजीव कुमार गुप्ता समेतअन्य अभियंता, आर्किटेक्ट व कंसलटेंट उपस्थित थे।

About OTNews-Desk

Check Also

फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित,

 फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित, लखनऊ-बेंगलुरु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *