समाज सेवी रामू अटल भाजपा सहयोगी मंच के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोनीत
OTNews-Desk July 22, 2025 टॉप न्यूज़ 11 Views
समाज सेवी रामू अटल भाजपा सहयोगी मंच के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोनीत,
पूर्णेन्द्र मिश्रा
सीतापुर-जुलाई,तहसील क्षेत्र मिश्रिख की एक ग्रामसभा माड़र के अटारी निवासी पत्रकार एवं समाज सेवी रामू राजवंशी को अटल भाजपा सहयोगी मंच उ० प्र० का प्रदेश मीडया प्रभारी मनोनीत किए जाने पर क्षेत्रिय लोगों द्वारा खुशी व्यक्त की गई है। संगठन के युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक वेद पाण्डेय,दीपक मिश्रा रा०अ० युवा मोर्चा अटल भाजपा सहयोगी मंच,प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश नितेश कुमार शुक्ला समर्थक कार्यसमिति अटल भाजपा सहयोगी मंच द्वारा संयुक्त रूप से युवा पत्रकार रामू राजवंशी को संगठन का प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाये जाने पर पत्रकारों और क्षेत्रीय लोगो मे खुशी की लहर दौड़ गई है। संगठन के नवनियुक्त मीडिया प्रभारी श्री राजवंशी ने एक मुलाकात के दौरान बताया कि सरकार की जनहित में जो भी महत्वपूर्ण योजनाये है वे सही मायने में हर गरीब व्यक्ति तक सम्यक रूप से पहुँचे।जो उन की कार्य योजना में। प्राथमिकताओं में शामिल हैं।