Breaking News

नाबालिक को भगा ले गए दो युवक, रिपोर्ट दर्ज,  गिरफ्तारी मही,

नाबालिक को भगा ले गए दो युवक, रिपोर्ट दर्ज,  गिरफ्तारी मही,

पुणेंद्र मिश्रा

सीतापुर-17 जुलाई/मिश्रित कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत बलियापुर निवासिनी महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि  नावालिक पुत्री  16 वर्ष को प्रेम प्रसंग के चलते ग्राम पंचायत कोहरावां के मजरा लक्ष्मीपुर निवासी दो युवक 10 जुलाई को भगा ले गये थे शिकायत पर 14 जुलाई को कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध धारा 87, 137 (2 ) बीएनएस के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज करने के बाद भी कोतवाली पुलिस व क्षेत्रीय दरोगा करतार सिंह द्वारा एक सप्ताह बाद भी नावालिक  को बरामद नही किया गया है और न ही आरोपियों की गिरफ्तारी की गयी,जिसके चलते पीड़िता को आरोपी जान माल की धमकी देकर सुलह समझौते का दबाव बना रहे हैं, पीड़िता का परिवार काफी डरा-सहमा हुआ है और गांव से पलायन करने का मन बना रहा है।पीड़िता ने शिकायती पत्र पुलिस अधीक्षक को देकर आरोपियों के विरुद्ध शीघ्र वैधानिक कार्यवाही किये जाने की मांग की गयी हैं।

About OTNews-Desk

Check Also

फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित,

 फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित, लखनऊ-बेंगलुरु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *