Breaking News

प्रेम प्रसंग में हत्या, परिजनों ने लगाया आरोप,पुलिस दर्ज नही कर रही रिपोर्ट, 

प्रेम प्रसंग में हत्या, परिजनों ने लगाया आरोप,पुलिस दर्ज नही कर रही रिपोर्ट,

👉पीडि़त ने कबा थाना मसौली की पुलिस आत्म हत्या साबित करने मे लगी,

  👉पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार,

 👉सी ओ ने जाँच में प्रेम प्रसंग बताकर मामले को  रफा दफा किया,

बाराबंकी-जिले के मसौली थाना क्षेत्र के  ग्राम लालपुर मजरे भारतीपुर मे 7  मई को दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है मृतक युवक की माँ पुष्पा का कहना है कि मृतक भानू और मृतक युवती शिल्पा का प्रेम प्रसंग पहले से था जानकारी के माँ को हुई तो माँ ने लड़के को समझा कर दूरी बनाने की बात  पर लड़का राजी हो गया था, सूर्यबक्श सिंह से जमीनी विवाद हुआ उसी समय से मृतक युवती के घर वालो ने मृतक भानू को मानसिक और आर्थिक शोषण प्रारम्भ कर दिया था,घटना से एक दिन पूर्व मृतक युवती के पारिवारिक जनों ने मृतक भानू से ढाई लाख की माँग की गयी थी, ग्राम के निवासी जितेन्द्र सिंह उर्फ भानू सिंह और शिल्पा एक दूसरे के प्रेम प्रसंग में थे, दोनो परिवार के एक ही धर्म के लेकिन अलग जाति युवक ठाकुर था युवती यादव थी , दोनो के परिजन मामले से न खुश थे , लड़की वालों ने पूर्व मे बार लड़के को जान से मारने की धमकी दी थी और आये दिन मृतक युवती के घर वाले लड़के को आये दिन ब्लैकमेल कर  रुपयों की माँग करते थे ,लड़के ने रुपये देने से इनकार करने पर लडक़ी पक्ष आग बबुला होकर शादी का झूठा कार्ड छपवाकर ड्रामा किया गया क्यों कि शादी किसी और की थी जिसको दूल्हा विवाह कर के ले गया, दोनों  की हत्या की साजिश में मृतक युवक भानू सिंह का चचेरा बहनोई सूर्यबक्श सिंह शामिल है,जिसका पूर्व से जमीनी विवाद के चलते योजना बनाकर दोनो प्रेमियों को मार कर पेड़ से लटका दिया गया ,पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खेल करने का परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा सोसाइड नोट में क हस्ताक्षर लड़के  ने कभी भानू नाम से हस्ताक्षर नही किये, लड़के का लखापढी का नाम जितेन्द्र सिंह था वह उसी नाम से हस्ताक्षर करता था और राइटिंग मैच  नही करती,जिस साड़ी से दोनो लटके मिले वही साड़ी लड़की पहन कर घर से निकली थी एक ही साड़ी से दोनो लोग बराबर पर लटके थे लड़के की पैंट नीचे हो गयी थी लड़की सूट में कैसे आयी ये सब जॉच का विषय हैं ,जिस बाग में  शव लटके मिले, बाइक वहा तक जा सकती थी लेकिन बाइक घटना स्थल से 200 मीटर दूर मिलना आत्महत्या नही हत्या की साजिश दर्शाता हैं परिजनों का कहना हैं  पुलिस ने अभी तक कॉल डिटेल तक नही निकाली,और पास के एक होटल में लड़के का वीडियो भी सामने आया है जिसमे कुछ लोग उसके पीछे लगे हुए नजर आए पुलिस ने वहाँ की कोई जांच पड़ताल नही-? की युवक की माँ और भाई ने  शिकायत पत्र पुलिस अधीक्षक बाराबंकी कार्यालय पर जनसुनवाई अधिकारी को देकर एफआईआर दर्ज किये जाने माँग की गयी पीड़ित का कहना है कि यदि बाराबंकी पुलिस सुनवाई नही करती हैं तो मुख्यमंत्री से मिलकर कार्यवाही न करने वाले पुलिस अधिकारियों की शिकायत की जाएगी मृतक के भाई धर्मेन्द्र सिंह उर्फ रवी ने  परिवार के साथ मिलकर न्याय की गुहार लगाई हैं , परिजनो का कहना है न्याय न मिलने तक संघर्स चलता रहेगा।

About OTNews-Desk

Check Also

फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित,

 फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित, लखनऊ-बेंगलुरु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *