Breaking News

कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय संचालको ने नोटिस देकर रसोइयों को निकाला,

कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय संचालको ने नोटिस देकर रसोइयों को निकाला,

पूर्णेन्द्र मिश्रा

कार्यवाही की मांग को लेकर महीनों से भटक रही महिला रसोइया,
सीतापुर- ०६ मई,जिले की मिश्रित नगर क्षेत्र में नगर पालिका कार्यालय के निकट स्थित कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में रसोईया पद पर नियुक्त चार महिलाओं ने संयुक्त हस्ताक्षरों से शिकायती पत्र मिश्रित कोतवाली प्रभारी से लेकर सीएम योगी के लोकप्रिय आइजीआरएस पोर्टल पर दो बार दर्ज कराकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनुदेशक द्वारा नियुक्त रसोइया से उक्त लोगो द्वारा मनमानी एवं अभद्रता करने के साथ ही नौकरी से निकाल देने की धमकी देकर विद्यालय से भाग देने जैसे गम्भीर आरोप लगाकर  9 मांह पूर्व दर्ज कराई गयी शिकायत अभी तक कार्यवाही नही की गयी। पीड़ित महिलाये उत्पीडन करने वाले लोगे के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर दर-दर भटक रही है,जिले मे सीएम योगी की महिला सशक्तीकरण आदेश हवा हवाई साबित हो रहे है  शिकायत कर्तिनी महिलाओं का आरोप है कि उक्त विद्यालय में नियुक्त प्रधानाध्यापक भानू प्रताप सिंह,अनुदेशक अभिषेक कुमार रावत और रसोईया आदर्श शिकायत करने वाली महिला रसोइयों के साथ बदसलूकी करके अभद्रता कर छेड़ छाड़ के अलावा जबरन  शिक्षा के मन्दिर विद्यालय के पीछे कमरे में ले जाकर मीट बनाने के साथ ही शराब के पैक बनाने की बात का विरोध करने पर विद्यालय में कार्यरत उक्त तीनों मनबढो ने बीते आठ मांह पहले  मनमानी नोटिस तैयार करके शिकायतकर्तियों को ही नहीं दी बल्कि रसोईया पुष्पा देवी से रसोई घर की चाबी छीनकर रसोईया कार्य में लगी चारों महिलाओं को विद्यालय से भगा दिया था। पीड़िताओं का कहना है कि वे सब तब से न्याय की मांग करते हुये प्रार्थना पत्र देकर दर-दर भटकती हुई न्याय की गुहार लगाती घूम रही है। मामले में महिला फरियादियों की समस्या पर जिम्मेदारों प्रशासनिक अधिकारियो द्वारा ध्यान न दिये जाने के कारण महिला सशक्ती करण का दावा भी पूरी तरह खोखला ही साबित हो रहा है। विडम्बना तो यह भी है कि थाना पुलिस से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही मुख्यमन्त्री के जनसुनवाई पोर्टल पर दो बार दर्ज कराई गई शिकायते कार्यवाही के बजाय अभी तक हवा हवाई ही बनी हुई है। जन चर्चाओं के अनुसार आईजीआरएस शिकायतों का अधिकांशतया फर्जी निस्तारण आख्याओं के सहारे ही जांच कर्ता करा रहे हैं निक्षेपण। मामले में प्रश्न उठता है कि क्या फरियादी महिलाओं को न्याय मिल भी पायेगा या नहीं-? या फिर नक्कारखाने में तूती की तरह ही गायब हो जायेगी पीड़िताओं की गुहार-?

About OTNews-Desk

Check Also

फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित,

 फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित, लखनऊ-बेंगलुरु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *