Breaking News

पाँच माह से रिक्त  तहसीलदार का पद,चर्चित नायब को बनाया प्रभारी तहसीलदार,

पाँच माह से रिक्त  तहसीलदार का पद,चर्चित नायब को बनाया प्रभारी तहसीलदार,

पूर्णेन्द्र मिश्रा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार मुक्त तथा प्रदेश के नागरिकों को  उच्च वह पारदर्शी प्रशासन व्यवस्था देने के आदेश के बाद भी  मिश्रित तहसील में/लगभग 5 माह पूर्व अन्यत्र स्थानान्तरित हुये तहसीलदार सौरभ यादव के बाद से चर्चित नायब तहसीलदार रामसूरत यादव प्रभारी तहसीलदार का अतिरिक्त प्रभाव दिया गया चर्चाओं में रहने वाले नायब तहसीलदार श्री यादव की दुषित कार्यप्रणाली के चलते तहसील में न्यायिक कार्य जहां प्रभावित चल रहे हैं वहीं वादकारियो अनावश्यक शोषण हो रहा है। बताते चलें कि उच्च प्रशासन के साथ ही प्रदेश शासन की  चुप्पी सीएम योगी की प्रशासनिक व्यवस्था पर सवालिया निशान है-?

जिले की मिश्रित तहसील में बीते 1 फरवरी 2024 को  सौरभ यादव द्वारा तहसीलदार का पद संभाले ने के 5 माह बाद ही 10 जुलाई 2024 को स्थानान्तरण अन्यत्र स्थानांतरण के बाद तहसील के चर्चित नायब तहसीलदार रामसूरत 11 जुलाई 024 से तहसीलदार पद पर प्रभारी के रूप में विराजमान हैं,विदित हो कि मिश्रित तहसील में अपर तहसीलदार का पद भी वर्षों रिक्त होने के कारण प्रभारी तहसीलदार रामसूरत यादव के ही हवाले है। तहसीलदार और अपर तहसीलदार न्यायाल के विधिक कार्य जहां काफी प्रभावित हो रहे हैं वहीं वादकारियो को तारीख पर तारीख देकर मामलों को लंबित किया जा रहा हैं 21अगस्त 023 को  तहसील में सुश्री सुरभि यादव ने तहसीलदार पद का कार्य भार सम्भाला था लेकिन विडम्बनाओ के चलते 5 दिसम्बर 023 को उनका स्थानान्तरण 4 माह बाद ही अन्यत्र जगह हो जाने के कारण 5 दिसम्बर 023 से 9 जनवरी 2024 तक प्रभारी तहसीलदार के नायब तहसीलदार रामसूरत यादव ही तहसीलदार और अपर तहसीलदार के साथ ही नायब तहसीलदार के मूल पद का दायित्व निभा रहे हैं।तपस्या यादव 10 जनवरी 024 से 31जनवरी 024 तक तहसीलदार पद का कार्य भार सभ्लाने के बाद यहां से अन्यत्र जगह के लिये स्थानान्तरित कर दी गई थी इस तरह जिले की मिश्रित तहसील तहसीलदार और अपर तहसीलदार पदों पर स्थाई नियुक्ति की लम्बे समय से जोह रही है,जिसकी तरफ जिला प्रशासन और प्रदेश शासन को गम्भीरता से पहल करके स्थाई नियुक्तियां करने की आवश्यकता है ताकि आम जनमानस और वादकारियों की समस्याओं का समयबद्धता के साथ समुचित रुप से निदान हो सके।

About OTNews-Desk

Check Also

फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित,

 फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित, लखनऊ-बेंगलुरु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *